Kal Ka Match Kon Jeeta 19 Oct: कल का मैच कौन जीता- भारत vs ऑस्ट्रेलिया
Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में खेला गया था। बारिश से लगातार प्रभावित इस मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा और ऑस्ट्रेलिया ने एक आसान जीत दर्ज करते हुए तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली।
टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। रोहित शर्मा 8 और विराट कोहली शुन्य पर आउट होकर चलते बने। बारिश के कारण इस मैच को 26-26 ओवरों का कर दिया गया। शुभमन गिल अच्छी शुरुआत करने के मूड में थे लेकिन वह 10 और उनके बाद श्रेयस अय्यर 11 रन बना चलते बने।

भारतीय टीम 100 के स्कोर में आउट होती नज़र आ रही थी लेकिन केएल राहुल और अक्षर पटेल ने कुछ रन बनाकर डूबती नाव को बचाने का प्रयास किया। अक्षर पटेल के बल्ले से 31 और केएल राहुल के बल्ले से 38 रनों की पारी आई। अंत में दो छक्कों की मदद से नितीश रेड्डी ने नाबाद 19 रन बनाए, तब भारत का स्कोर 26 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 136 रनों तक पहुंचा।
बारिश की वजह से ओवर कटौती हुई थी, इस वजह से मैच में ऑस्ट्रेलिया को DLS नियम के आधार पर 131 रनों का लक्ष्य मिला। ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए यह काम बिल्कुल आसान था। कप्तान मिचेल मार्श ने एक छोर पर खड़े होकर नाबाद 46 रन बनाए।
दूसरे छोर से तीन विकेट गिरे लेकिन कम स्कोर के सामने इन विकेटों का कुछ नहीं होना था। अंततः ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट के बड़े अंतर से मुकाबला अपने नाम करते हुए भारतीय टीम को पराजित कर दिया। अब सीरीज का अगला मैच भारत के लिए करो या मरो वाला है।
उधर महिला वर्ल्ड कप में भारत का मैच इंग्लैंड से हुआ, जिसे इंग्लैंड ने रोमांचक अंदाज में 4 रनों से जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। पहले खेलकर इंग्लैंड ने 8 विकेट पर 288 का स्कोर बनाया। जवाब में भारत की टीम 6 विकेट पर 284 रनों तक पहुंची। स्मृति मंधाना ने 88 और हरमनप्रीत ने 70 रन बनाए लेकिन दोनों की पारियां बेकार गई।












Click it and Unblock the Notifications