Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- इंग्लैंड vs नीदरलैंड
Kal Ka Match Kon Jeeta: इंग्लैंड ने नीदरलैंड को 160 रनों से हराकर वर्ल्ड कप में अपनी दूसरी जीत हासिल की। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इंग्लैंड ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 339 रन बनाने में सफल रही। 340 रनों का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम 37.2 ओवर में 179 रनों पर सिमट गई और 160 रनों से मुकाबला गंवा बैठी। इस हार के साथ ही नीदरलैंड वर्ल्ड कप से बाहर होने वाली चौथी टीम बन गई है।
फ्लॉप रहे नीदरलैंड के बल्लेबाज: इस मुकाबले में नीदरलैंड की तरफ से सबसे अधिक 41 रन तेजा निदामानुरु ने बनाया। इसके अलावा कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने 38 और वेस्ले बर्रेसी ने 37 रनों की पारी खेली। नीदरलैंड की तरफ से कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर सका। जबकि इंग्लैंड के गेंदबाज नियमित अंतराल पर विकेट लेने में सफल रहे।

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए इंग्लैंड की उम्मीदें कायम: साल 2025 में पाकिस्तान में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी में क्वालीफाई होने के लिए इंग्लैंड को यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी था। इंग्लैंड को अब वर्ल्ड कप में अपना आखिरी मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है। इंग्लैंड की कोशिश पाकिस्तान को हराकर अपने प्वॉइंट्स को बढ़ाने की होगी। ताकि वह चैंपियंस ट्रॉफी के लिए आसानी से क्वालीफाई कर सके।
बेन स्टोक्स ने जड़ा शतक: इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने 84 गेंद में छह चौके और छह छक्कों की मदद से वर्ल्ड कप इतिहास का अपना पहला शतक जड़ा। बेन स्टोक्स के अलावा डेविड मालन ने भी टीम के लिए शानदार 87 रनों की पारी खेली। इसके अलावा ऑलराउंडर क्रिस वोक्स के बल्ले से 51 रन निकले। वर्ल्ड कप में बेन स्टोक्स का यह पहला शतक था। इंग्लैंड के लिए वनडे वर्ल्ड कप किसी बुरे सपने की तरह गुजारा है। ऐसे में टीम की कोशिश आखिरी मुकाबले को भी जीत के साथ खत्म करने की होगी।
इंग्लैंड: जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), मोइन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विली, गस एटकिंसन, आदिल रशीद।
नीदरलैंड्स: वेस्ले बर्रेसी, मैक्स ओडॉड, कॉलिन एकरमैन, साइब्रैंड एंगेलब्रेक्ट, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), बास डी लीडे, तेजा निदामानुरु, लोगन वान बीक, रोल्फ वान डर मर्व, आर्यन दत्त, पॉल वान मीकेरेन।












Click it and Unblock the Notifications