Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- चेन्नई सुपर किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स

Kal Ka Match Kon Jeeta: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन अपनी पहली जीत दर्ज कर ली। चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच में चेन्नई को 20 रनों से हार का सामना करना पड़ा। पहले खेलते हुए दिल्ली ने 5 विकेट पर 191 रन बनाए। जवाब में चेन्नई ने 6 विकेट पर 171 का स्कोर हासिल किया।

टॉस जीतकर पहले खेलते हुए दिल्ली के लिए वॉर्नर और पृथ्वी शॉ ने धमाका कर दिया। दोनों ने मिलकर चेन्नई के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी और 93 रनों की भागीदारी कर डाली। इसके बाद वॉर्नर अपनी फिफ्टी जड़ने में सफल रहे और 52 रन बनाकर आउट हुए। शॉ ने 43 रन बनाए।

ms dhoni
Photo Credit: IPL

बाद में कप्तान ऋषभ पन्त ने भी तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए फिफ्टी जमा दी। वह 32 गेंद में 51 रन बनाकर आउट हो गए। मिचेल मार्श के बल्ले से 18 रनों की पारी और दिल्ली ने 6 विकेट पर 191 रनों का स्कोर हासिल कर लिया। चेन्नई के लिए पथिराना ने 3 विकेट झटके।

जवाबी पारी में खेलते हुए चेन्नई की शुरुआत खराब रही। रुतुराज 1 और रचिन रविन्द्र 2 रन बनाकर आउट हो गए। यहाँ से रहाणे और डैरिल मिचेल ने मोर्चा संभाला लेकिन मिचेल 34 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद रहाणे भी 45 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए।

चेन्नई की हार निश्चित दिख रही थी, तब इस सीजन पहली बार बैटिंग करने धोनी आए और धमाका कर दिया। उनके बल्ले से 3 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 16 गेंद में 37 रनों की नाबाद पारी आई। जडेजा ने नाबाद 21 रन बनाए। चेन्नई की पारी 6 विकेट पर 171 पर समाप्त हुई और दिल्ली ने इस सीजन अपनी पहली जीत दर्ज कर ली।

दोपहर में खेले गए मैच में गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया। हैदराबाद ने पहले खेलते हुए 8 विकेट पर 162 रन बनाए, जवाब में खेलते हुए गुजरात ने 3 विकेट पर 168 रन बनाकर मैच जीत लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+