Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- CSK vs GT
Kal Ka Match Kon Jeeta: पिछले सीजन की चैम्पियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के इस सीजन में भी अब तक खेले गए दोनों मैचों में धमाका किया है। चेन्नई ने लगातार दूसरे मैच में जीत दर्ज करते हुए अंक तालिका में टॉप स्थान हासिल कर लिया। गुजरात को 63 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
टॉस जीतकर गुजरात ने पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया लेकिन चेन्नई के ओपनर बल्लेबाज रचिन रविन्द्र और रुतुराज गायकवाड़ ने धमाका करते हुए पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी की। रविन्द्र 46 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद रहाणे 12 रन बनाकर चलते बने।

गायकवाड़ ने अच्छी बैटिंग की लेकिन अर्धशतक से पहले वह 46 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। यहाँ से शिवम दुबे ने गदर मचा दिया। वह लगातार गेंदबाजों को निशाना बनाते चले गए और तूफानी अंदाज में फिफ्टी जमा दी। दुबे 23 गेंद में 51 रन बनाकर आउट हुए। डैरिल मिचेल ने नाबाद 24 रन बनाए और चेन्नई का स्कोर 6 विकेट पर 206 तक पहुंचा दिया।
पिछले मैच में मुंबई को हराने वाली गुजरात की टीम की खराब शुरुआत रही। गिल 8 और साहा 21 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद साई सुदर्शन कुछ देर क्रीज पर टिके और 37 रन के निजी स्कोर पर चलते बने। अन्य कोई बल्लेबाज नहीं टिक पाया।
डेविड मिलर सेट होने के बाद 21 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। इसके बाद गुजरात के रन नहीं आए और टीम 8 विकेट पर 143 रनों का स्कोर बना पाई। इस तरह चेन्नई ने लगातार दूसरे मैच में जीत दर्ज कर ली। चेन्नई सुपर किंग्स इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स को पीछे छोड़ तालिका में नम्बर एक पर आ गई।












Click it and Unblock the Notifications