Kal Ka Match Kon Jeeta 20 July: कल का मैच कौन जीता- बांग्लादेश vs पाकिस्तान
Kal Ka Match Kon Jeeta: कल दो मुकाबले खेले गए लेकिन अहम मैच पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला गया टी20 मुकाबला था। बांग्लादेश ने धमाका करते हुए पाकिस्तान को धूल चटाते हुए सीरीज में लीड हासिल कर ली। दूसरा मुकाबला ज़िम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के बीच था, इसमें अफ्रीका को जीत मिली।
बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने के लिए पाकिस्तान को बुलाया और यह एकदम सही निर्णय साबित हुआ। पाकिस्तान ने एक के बाद एक कई विकेट गंवाए और 46 के कुल स्कोर तक ही इस टीम ने अपने पांच विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद कुछ बचा नहीं था।

हालांकि फखर जमान ने 44 रन बनाए लेकिन पाकिस्तानी टीम महज 109 के कुल स्कोर पर आउट हो गई। इससे बांग्लादेश के पास जीतने का पूरा मौका था। बांग्लादेश ने शुरुआत में कुछ विकेट गंवाए लेकिन बाद में शिकंजा कसने में सफलता हासिल की।
बांग्लादेश के लिए परवेज हुसैन ने नाबाद 56 रन बनाते हुए टीम के लिए बेहतरीन काम किया। हालांकि कप्तान लिटन दास 1 रन बनाकर आउट हो गए थे लेकिन इसका कोई खास असर नहीं पड़ा। तोहिद हृदोय के बल्ले से भी 36 रनों की पारी आई और बांग्लादेश ने 7 विकेट से मैच जीत लिया। सीरीज में बांग्लादेश ने लीड हासिल की है और अब दो मुकाबले बचे हुए हैं।
ज़िम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए मुकाबले में पहले बैटिंग मेजबान ज़िम्बाब्वे ने की और 6 विकेट पर 144 रनों का स्कोर खड़ा किया। ब्रायन बेनेट के बल्ले से फिफ्टी आई। अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। जवाब में खेलते हुए अफ्रीका ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।
अफ्रीका ने 3 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। रैसी वैन डर डुसेन के बल्ले से फिफ्टी आई। इस टी20 त्रिकोणीय सीरीज में अफ्रीका और न्यूजीलैंड फाइनल में है। हालांकि लीग चरण में कुछ मैच हैं लेकिन ज़िम्बाब्वे अब बाहर हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications