Kal ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- ऑस्ट्रेलिया vs अफगानिस्तान

Kal Ka Match Kon Jeeta: ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच मुकाबले में आकर्षण का केंद्र ग्लेन मैक्सवेल रहे। मैक्सवेल के बल्ले से नाबाद 201 रनों की पारी आई। अफगानिस्तान की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 291 रन बनाए। जवाब में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट पर 293 बनाकर मैच जीत लिया।

अफगानिस्तान के लिए इब्राहिम जादरान ने नाबाद शतक जड़ते हुए 129 रन बनाए। उनके अलावा राशिद खान ने नाबाद 35 रन बनाए। रहमत शाह के बल्ले से भी 30 रन बनाए। अफगानिस्तान ने अच्छा स्कोर खड़ा कर चुनौती दी और गेंदबाजों ने भी अच्छा काम किया लेकिन बाद में मैक्सवेल ने अपना काम किया।

kal ka match kon jeeta

जवाब में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया के 91 रन के कुल स्कोर पर 7 विकेट गिर गए थे लेकिन मैक्सवेल और कमिंस ने उम्मीद नहीं छोड़ी और खेलते हुए चले गए। मैक्सवेल ने तूफानी बैटिंग करते हुए 76 गेंदों में शतक जड़ने के बाद औत तेज बल्लेबाजी की और धमाका कर दिया।

मैक्सवेल और कमिंस के बीच 200 से ज्यादा रनों की भागीदारी हुई। मैक्सवेल ने 128 गेंदों का सामना करते हुए 201 रनों की नाबाद पारी खेली। उनके बल्ले से 21 चौके और 10 छक्के आए। कमिंस भी मैक्सवेल के साथ बराबर खड़े रहे। वह 68 गेंदों में नाबाद 12 रन बनाकर लौटे।

अफगानिस्तान की टीम को इस तरह से हार का सामना करना पड़ेगा, यह किसी ने सोचा नहीं होगा। ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान के जबड़े से जीत छीन ली। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सेमीफाइनल में जगह हासिल कर ली। भारत, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है। चौथी टीम का निर्धारण फ़िलहाल नहीं हुआ है।

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): ट्रेविस हेड, डेविड वॉर्नर, मिशेल मार्श, मार्नस लाबुशेन, जॉश इंग्लिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेजलवुड

अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज़, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्ला उमरजई, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, नवीन-उल-हक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+