Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- अफगानिस्तान vs श्रीलंका
Kal Ka Match Kon Jeeta: श्रीलंका के खिलाफ अफगानिस्तान की टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज कर ली है। अफगानिस्तान की वर्ल्ड कप में यह तीसरी जीत है। तीन जीतों के साथ अफगानिस्तान के टीम के अब 6 अंक हो गए हैं। अफगानिस्तान ने लगातार दूसरी बार लक्ष्य का पीछा करते हुए बेहतरीन तरीके से जीत अर्जित करने में सफलता हासिल की। इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ अफगानिस्तान की टीम ने शानदार तरीके से लक्ष्य का पीछा किया था।
7 विकेट से जीता मैच: श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवर में 241 रन बनाए थे। इसके जवाब में अफगानिस्तान ने 45.2 ओवर में 242 रन बनाकर मैच को आसानी से अपने कब्जे में कर लिया। अजमतुल्लाह ओमरजई नाबाद 73 और कप्तान हशमतुल्लाह शहीदी नाबाद 58 रन ने चौथे विकेट के लिए नाबाद शतकीय साझेदारी कर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने का काम किया।

पांचवें नंबर पर पहुंचा अफगानिस्तान: तीन जीत दर्ज करने के बाद अफगानिस्तान की टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। अफगानिस्तान अगर बचे हुए तीन मैचों में भी जीत दर्ज करती है तो फिर वह वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भी जगह बना सकती है। अफगानिस्तान की इस जीत से टीम के खिलाड़ी बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं।
श्रीलंका नहीं बना सकी बड़ा स्कोर: पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम 241 रनों पर सिमट गई। श्रीलंका के लिए कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। एक भी बल्लेबाज के बल्ले से इस मैच के दौरान अर्धशतक नहीं निकला। श्रीलंका के लिए सबसे अधिक 46 रन पथुम निसांका के बल्ले से निकला। वहीं कुसल मेंडिस 39 और सदीरा समरविक्रमा 36 रन बनाने में कामयाब रहे।
अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, फजलहक फारुकी।
श्रीलंका: पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, धनंजय डी सिल्वा, एंजेलो मैथ्यूज, महीश तीक्ष्णा, कसुन राजिथा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका।












Click it and Unblock the Notifications