Kal Ka Match Kon Jeeta 6 November: कल का मैच कौन जीता- भारत vs ऑस्ट्रेलिया

Kal Ka Match Kon Jeeta 6 November: भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए चौथे टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले में एक शानदार और निर्णायक जीत दर्ज की है। कैरारा के मैदान पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 48 रनों के बड़े अंतर से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। अब दोनों टीमों का सामना 8 नवंबर को अंतिम मुकाबले में होगा जहां भारत 3-1 से सीरीज अपने नाम करना चाहेगा।

भारतीय गेंदबाजों के सामने ऑस्ट्रेलिया धराशाई (Kal Ka Match Kon Jeeta 6 November)

भारत के 168 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने बिलकुल टिक नहीं पाई और केवल 18.2 ओवरों में 119 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। यह ऑस्ट्रेलिया के घरेलू मैदान पर उनका टी-20 अंतर्राष्ट्रीय में दूसरा सबसे छोटा स्कोर है। भारतीय गेंदबाजों में वॉशिंगटन सुंदर ने कहर बरपाया। उन्होंने मात्र तीन रन देकर तीन अहम विकेट झटके, जिसमें लगातार गेंदों पर मार्कस स्टोइनिस (17) और जेवियर बार्टलेट (0) का विकेट शामिल था।

Kal Ka Match 1

भारत ने बनाए थे 167 रन

इसके अलावा अक्षर पटेल और शिवम दुबे ने भी दो-दो सफलताएं हासिल कीं। अक्षर पटेल ने मैथ्यू शॉर्ट (25) और जोश इंग्लिस (12) को आउट कर शुरुआती झटके दिए, जबकि शिवम दुबे ने कप्तान मिचेल मार्श (30) और टिम डेविड (14) के अहम विकेट लिए। इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 167 रन बनाए थे। भारत की ओर से शुभमन गिल ने सबसे ज़्यादा 46 रनों (39 गेंद) की पारी खेली, जबकि अभिषेक शर्मा (28 रन) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (20 रन) ने उपयोगी योगदान दिया।

अंत में अक्षर पटेल ने बल्ले से भी कमाल दिखाया और 11 गेंद में 21 रन बनाकर नाबाद रहे। जिसने भारत को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन एलिस और एडम जैम्पा ने तीन-तीन विकेट लिए। इस जीत के साथ ही भारत ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर दूसरा सबसे बड़ा टी-20 लक्ष्य सफलतापूर्वक डिफेंड करने का रिकॉर्ड भी बनाया।

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर।

ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, जोश फिलिप, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), एडम जैम्पा, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, बेन ड्वारशुइस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+