Kal Ka Match Kon Jeeta 6 April: कल का मैच कौन जीता- हैदराबाद vs गुजरात

Kal Ka Match Kon Jeeta 6 April: शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने लगातार तीसरी जीत दर्ज करने में सफलता हासिल की। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ गुजरात के खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया। गुजरात ने सनराइजर्स हैदराबाद को एकतरफा मुकाबले में 7 विकेट से हरा दिया। हैदराबाद को अपने ही होम ग्राउंड पर 20 गेंद रहते ही शर्मनाक हार झेलने के बाद फैंस भी मायूस नजर आए।

गुजरात ने हैदराबाद को सात विकेट से हराया (Kal Ka Match Kon Jeeta 6 April)

इस हार के साथ ही हैदराबाद की टीम प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे खिसक गई है। वहीं गुजरात लगातार तीसरी जीत हासिल करने के बाद दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। शुरुआत में दो विकेट गिरने के बाद कप्तान शुभमन गिल ने मुश्किल हालात में एक बेहतरीन पारी खेली। तीसरे विकेट के लिए वाशिंगटन सुंदर ने गिल के साथ 90 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी की बदौलत गुजरात ने आसानी से मैच अपने नाम कर लिया।

Kal Ka Match 1

टॉप पर मौजूद है दिल्ली

गुजरात की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया, और शुभमन गिल की कप्तानी में लगातार तीसरी जीत के साथ अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। इस जीत के बाद गुजरात की टीम अब शीर्ष टीमों के करीब पहुंच गई है। वहीं, हैदराबाद के लिए यह सीज़न मुश्किल भरा साबित हो रहा है, और वे अब तक चार मैचों में से केवल एक जीत पाए हैं।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर अपनी पकड़ मजबूत की है। वे अब तक छह अंक के साथ शीर्ष पर हैं।

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, वाशिंगटन सुंदर, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा।

इम्पैक्ट प्लेयर्स: शेरफेन रदरफोर्ड, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, अरशद खान।

सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, कामिंडु मेंडिस, पैट कमिंस (कप्तान), जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, मोहम्मद शमी।

इम्पैक्ट प्लेयर्स: अभिनव मनोहर, सचिन बेबी, सिमरजीत सिंह, राहुल चाहर, वियान मुल्डर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+