Kal Ka Match Kon Jeeta 4 March: कल का मैच कौन जीता- भारत vs ऑस्ट्रेलिया

Kal Ka Match Kon Jeeta 4 March: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में केएल राहुल ने छक्का जड़कर भारत को जीत दिला दी। भारत ने इस जीत के साथ ही चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। 49वें ओवर में स्टीव स्मिथ ने ग्लेन मैक्सवेल को गेंद थमाई, जिसकी पहले ही गेंद पर केएल राहुल ने छक्का लगाकर टीम को एक यादगार जीत दिला दी।

रोहित-गिल नहीं खेल सके बड़ी पारी (Kal Ka Match Kon Jeeta 4 March)

भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही, दोनों सलामी बल्लेबाज जल्दी आउट हो गए। कप्तान रोहित शर्मा को तीन जीवनदान मिले, लेकिन वे उन्हें सही तरीके से भुना नहीं सके और 28 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। शुभमन गिल भी ड्वार्शुईस की गेंद पर बोल्ड हो गए और मात्र 8 रन बनाकर वापस लौटे। लगातार दो विकेट गंवाने के बाद भारत की तरफ से एक जबरदस्त साझेदारी देखने को मिली।

Kal Ka Match Kon Jeeta 1

कोहली और अय्यर ने टीम को संभाला

हालांकि, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने पारी को संभालते हुए तीसरे विकेट के लिए 91 रनों की अहम साझेदारी की। इस साझेदारी ने टीम को फिर से मैच में वापस लाया और दोनों बल्लेबाजों ने लगातार रन बनाकर टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचाया। अक्षर पटेल, केएल राहुल और हार्दिक पंड्या ने भी बल्ले से अपना दमखम दिखाया और टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया।

श्रेयस अय्यर का दमदार प्रदर्शन

श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में लगातार शानदार रहा है। 62 गेंदों में 45 रन की पारी ने यह साबित कर दिया कि वह किसी भी स्थिति में टीम के लिए एक मजबूत बल्लेबाज हैं। उनकी लगातार अर्धशतकीय पारियां टीम के लिए अहम रही हैं और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है। 30 वर्षीय अय्यर ने अबतक इस टूर्नामेंट में 195 रन बना लिए हैं। फाइनल में भी उनसे रनों की उम्मीद होगी।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

ऑस्ट्रेलियाः कूपर कोनोली, ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, एडम जैम्पा, तनवीर सांघा।

भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+