Kal Ka Match Kon Jeeta 3 May: कल का मैच कौन जीता - आरसीबी vs चेन्नई
Kal Ka Match Kon Jeeta 3 May: शनिवार को खेले गए आईपीएल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ 2 रन से हार का सामना करना पड़ा। यह मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुआ, जहां आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाये। सीएसके को अंतिम ओवर में जीत के लिए 15 रन की आवश्यकता थी, लेकिन वे इसे हासिल नहीं कर पाए। लुंगी एनगिडी ने शानदार गेंदबाजी की और तीन विकेट लेकर सीएसके की मुश्किलें बढ़ा दीं। इस जीत ने आरसीबी को 16 अंकों के साथ आईपीएल अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचा दिया है। वहीं, सीएसके की यह नौवीं हार थी, जिससे वह 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बनाए इतने रन (Kal Ka Match Kon Jeeta 3 May)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 214 रन का लक्ष्य रखा था। इसमें रोमारियो शेफर्ड की धमाकेदार अर्धशतकीय पारी ने अहम भूमिका निभाई। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए। रोमारियो शेफर्ड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम दो ओवरों में तेजी से रन बनाए और महज 14 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।

रोमारियो शेफर्ड ने किया कमाल
इस अर्धशतक के साथ वह सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले संयुक्त तीसरे बल्लेबाज बन गए और उन्होंने पैट कमिंस और केएल राहुल की बराबरी कर ली। इस रिकॉर्ड से पहले यशस्वी जायसवाल ने 13 गेंदों में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड बनाया था। शेफर्ड का यह प्रदर्शन आरसीबी के लिए अहम साबित हुआ, क्योंकि उन्होंने अंतिम ओवरों में तेज रन बनाकर टीम को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, लुंगी एनगिडी, यश दयाल।
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): शेख रशीद, आयुष म्हात्रे, सैम कुरेन, रवींद्र जड़ेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, दीपक हुडा, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, मथीशा पथिराना।
चेन्नई सुपर किंग्स टीम: शेख रशीद, आयुष म्हात्रे, सैम कुरेन, रवींद्र जडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, दीपक हुडा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना, अंशुल कंबोज, रविचंद्रन अश्विन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, जेमी ओवरटन, विजय शंकर, राहुल त्रिपाठी, श्रेयस गोपाल, डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, आंद्रे सिद्धार्थ सी, वंश बेदी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: जैकब बेथेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, यश दयाल, देवदत्त पडिक्कल, लियाम लिविंगस्टोन, रसिख दार सलाम, मनोज भंडागे, स्वप्निल सिंह, लुंगी एनगिडी, फिलिप साल्ट, नुवान तुषारा, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा अभिनंदन सिंह।












Click it and Unblock the Notifications