Kal Ka Match Kon Jeeta 26 April: कल का मैच कौन जीता- केकेआर vs पंजाब
Kal Ka Match Kon Jeeta 26 April: आईपीएल 2025 का 44वां मैच कोलकाता के ईडेन गार्डन्स में बारिश और आंधी के कारण रद्द कर दिया गया। इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 201 रन बनाए थे। हालांकि, कोलकाता की टीम ने जवाब में सिर्फ एक ओवर ही खेला, जिसके बाद बारिश के कारण खेल रुक गया और अंत में मैच रद्द कर दिया गया। इस प्रकार, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिल गए।
पंजाब ने रखा था 202 रनों का लक्ष्य (Kal Ka Match Kon Jeeta 26 April)
पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 202 रन का लक्ष्य रखा था। पंजाब के लिए प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने शानदार पारी खेली। दोनों ही बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 120 रनों की साझेदारी की। केकेआर के गेंदबाजों इन दोनों ही बल्लेबाजों के आगे बेबस नजर आए। वरुण चक्रवर्ती ने हालांकि दो विकेट लेकर केकेआर की छोटी सी वापसी जरूरी कराई।

पंजाब किंग्स को मिली जबरदस्त शुरुआत
पंजाब किंग्स की ओपनिंग जोड़ी प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बेहतरीन शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पावरप्ले में ही 56 रन बना डाले, जिससे उनकी टीम को मजबूत शुरुआत मिली। प्रियांश आर्या ने अपने आक्रामक खेल से पारी को गति दी और 35 गेंदों में 69 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के लगाए, लेकिन 11.5वें ओवर में वह आउट हो गए।
प्रभसिमरन सिंह ने बनाए 83 रन
प्रियांश के आउट होने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी के लिए आए और प्रभसिमरन के साथ मिलकर 16 गेंदों में 40 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। प्रभसिमरन सिंह ने 49 गेंदों पर 83 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 6 छक्के शामिल थे। उनकी इस पारी ने पंजाब किंग्स को मजबूती दी और इसी दौरान उन्होंने आईपीएल में अपने 1000 रन भी पूरे किए।
हालांकि, प्रभसिमरन के आउट होने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों ने जोरदार वापसी की। उन्होंने पंजाब किंग्स के रन गति पर अंकुश लगाया और अगले कुछ ओवरों में रन बनाना मुश्किल कर दिया। इस दौरान कोलकाता ने कसी हुई गेंदबाजी की और पंजाब किंग्स को रन बनाने में दिक्कतें आईं। फिर भी पंजाब ने 200 का आंकड़ा पार कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications