Kal Ka Match Kon Jeeta 24 April: RCB vs GT- बल्लेबाजों ने मचाई तबाही, आसीबी-गुजरात में किसे मिली जीत?

Kal Ka Match Kon Jeeta 24 April: चिन्नास्वामी के मैदान पर रनों की जबरदस्त बारिश के बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात को पटखनी दे दी। साई सुदर्शन के शतक और गुजरात के 205 रनों के जवाब में विराट कोहली (81) और देवदत्त पडिक्कल (55) की तूफानी पारियों ने 206 रनों के विशाल लक्ष्य को 18.5 ओवर में ही बौना साबित कर दिया। गुजरात के राशिद खान ने दो विकेट लिए, लेकिन वे आरसीबी का विजय रथ नहीं रोक सके। इसके साथ ही बेंगलुरु ने जीत के साथ अपने घरेलू फैंस को शानदार विदाई दी।

सुदर्शन ने आरसीबी के खिलाफ जड़ा शतक (Kal Ka Match Kon Jeeta 24 April)

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने चिन्नास्वामी की सपाट पिच का भरपूर फायदा उठाया। सलामी बल्लेबाज सुदर्शन ने आरसीबी के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया और सीजन का एक और धमाकेदार शतक जड़ा। गुजरात ने उनके दम पर 20 ओवर में 3 विकेट पर 205 रन बनाए। अनुभवी भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा को 1-1 विकेट तो मिला, लेकिन वे सुदर्शन और गिल की आक्रामकता को रोकने में नाकाम रहे।

Kal Ka Match 1

पडिक्कल ने खेली तूफानी पारी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को पहला झटका अपनी ही टीम के पूर्व साथी मोहम्मद सिराज ने दिया। सिराज ने डेब्यू कर रहे जैकब बेथेल (14 रन) को पवेलियन भेजकर चिन्नास्वामी में सन्नाटा पसरा दिया। लेकिन इसके बाद मैदान पर देवदत्त पडिक्कल का तूफान आया। पडिक्कल ने आते ही गियर बदला और महज 20 गेंदों में अपना अर्धशतक ठोक दिया। उनकी इस पारी ने आरसीबी को जरूरी मोमेंटम दिया और गुजरात के हाथ से मैच छीन लिया।

मजबूत स्थिति में पहुंची आरसीबी

मैच से पहले आरसीबी को फिल साल्ट की चोट ने परेशान किया था, लेकिन पडिक्कल और विराट कोहली की जोड़ी ने उनकी कमी नहीं खलने दी। पडिक्कल के बाद विराट कोहली ने भी अपनी क्लास दिखाई और महज 30 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। इन दोनों की साझेदारी ने गुजरात की रणनीति को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। आरसीबी ने इसके साथ ही प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+