Kal Ka Match Kon Jeeta 21 April: कल का मैच कौन जीता- केकेआर vs गुजरात

Kal Ka Match Kon Jeeta 21 April: गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एकतरफा अंदाज में जीत हासिल की। शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात ने जीत की लय को बरकरार रखते हुए छठी जीत हासिल की। गुजरात की टीम 12 अंकों के साथ टॉप पर मौजूद है। वहीं केकेआर को पांचवीं हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही केकेआर के लिए आगे की राह बेहद मुश्किल हो गई है। केकेआर को गुजरात ने 39 रन से शिकस्त दे दी।

गुजरात टाइटंस ने बनाए 198 रन (Kal Ka Match Kon Jeeta 21 April)

गुजरात टाइटंस ने कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन की शानदार पारियों के जरिए कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 199 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। केकेआर ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया, लेकिन गिल और सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी करके गुजरात की पारी को मजबूती दी। गिल ने 55 गेंदों पर 10 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 90 रन बनाए, जबकि सुदर्शन ने 36 गेंदों पर 6 चौकों और 1 छक्के की मदद से 52 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

Kal Ka Match 1

केकेआर को मिली बड़ी हार

गुजरात की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए। केकेआर को रहमानुल्लाह गुरबाज के रूप में पहला झटका लगा। मोहम्मद सिराज ने रहमानुल्लाह गुरबाज का विकेट लेकर केकेआर को मुश्किल में डालने का काम किया। राशिद खान ने सुनील नरेन और आंद्रे रसेल को अपनी फिरकी के जाल में फंसाया। साई किशोर ने वेंकटेश अय्यर को आउट कर केकेआर की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया। हालांकि, केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अर्धशतक जड़ने में सफलता हासिल की।

कोलकाता नाइट राइडर्सः रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, मोईन अली, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।

इम्पैक्ट प्लेयरः मनीष पांडे, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पोवेल, लवनिथ सिसोदिया, अनुकूल रॉय।

गुजरात टाइटंसः शुभमन गिल, साई सुदर्शन, जोस बटलर, शेरफाने रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, वॉशिंगटन सुंदर, साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

इम्पैक्ट प्लेयरः ईशांत शर्मा, महिपाल लोमरोर, अनुज रावत, करीम जनत, अरशद खान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+