Kal Ka Match Kon Jeeta 16 June: कल का मैच कौन जीता- पाकिस्तान vs आयरलैंड
Kal Ka Match Kon Jeeta 16 June: पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के अपने आखिरी मुकाबले में जीत दर्ज कर ली है। आयरलैंड के खिलाफ ग्रुप स्टेज के अंतिम मुकाबले में पाकस्तान ने तीन विकेट से जीत हासिल की। शाहीन शाह अफरीदी ने छक्का लगाकर पाकिस्तान को एक अहम जीत दिला दी।
आयरलैंड ने बनाए 106 रन
तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और स्पिनर इमाद वसीम की दमदार गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान के सामने आयरलैंड के बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 106 रन ही बना सकी। 107 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम एक बार फिर लड़खड़ाती हुई नजर आई। लेकिन अंत में कप्तान बाबर आजम ने टीम को जीत दिला दी।

पाकिस्तानी गेंदबाजों ने किया कमाल
आयरलैंड की बल्लेबाजी काफी खराब रही और उसने पावरप्ले में ही अपने पांच विकेट गंवा दिए। गेराथ डेलानी और जोशुआ लिटिल की बल्लेबाजी की बदौलत आयरलैंड की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 106 रन बनाने में सफल रही। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन शाह अफरीदी ने सबसे अधिक तीन विकेट चटकाने में सफलता हासिल की। अफरीदी के अलावा इमाद वसीम ने भी टीम के लिए तीन अहम विकेट लेने का काम किया।
पाकिस्तान को मिली जीत
आयरलैंड की ओर से डेलानी ने 19 गेंदों पर एक चौके और तीन छक्कों की मदद से सर्वाधिक 31 रन और जोशुआ लिटिल ने 18 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 22 रन बनाए। पाकिस्तान की टीम ने 19वें ओवर में जाकर इस लक्ष्य को हासिल किया। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी ने दो छक्के लगाकर मैच को पाकिस्तान की झोली में डाल दिया।
आयरलैंड (प्लेइंग इलेवन): पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबर्नी, लोरकन टकर (विकेट कीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, जोशुआ लिटिल, बेंजामिन व्हाइट।
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): मोहम्मद रिजवान (विकेट कीपर), सैम अयूब, बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, उस्मान खान, शादाब खान, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, मोहम्मद आमिर।












Click it and Unblock the Notifications