Kal Ka Match Kon Jeeta 11 May: PBKS vs DC, दिल्ली-पंजाब के मैच में कल कौन जीता

Kal Ka Match Kon Jeeta: धर्मशाला में खेले गए रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को मात देकर शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में दिल्ली के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसे अंततः उनके बल्लेबाजों ने सही साबित कर दिखाया, 211 के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने 3 विकेट से जीत दर्ज की।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 210 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की शुरुआत अच्छी रही, जहां सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने 33 गेंदों में 56 रनों की तेज तर्रार पारी खेली। हालांकि प्रभसिमरन सिंह 18 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर ने जिम्मेदारी संभाली।

Kal Ka Match Kon Jeeta

अय्यर ने नाबाद 59 रनों की पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। मध्यक्रम में कूपर कोनोली ने 38 रनों का योगदान दिया, जबकि अंत में सूर्यांश शेडगे ने महज 8 गेंदों पर नाबाद 21 रन ठोककर स्कोर 210 तक पहुंचा दिया। दिल्ली की ओर से माधव तिवारी और मिचेल स्टार्क ने पंजाब के बल्लेबाजों को रोकने की कोशिश की और 2-2 सफलताएं भी हासिल कीं।

211 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। केएल राहुल, अभिषेक पोरेल और साहिल पारख सस्ते में पवेलियन लौट गए। एक समय ऐसा लग रहा था कि पंजाब की टीम मैच पर पकड़ बना लेगी, लेकिन इसके बाद दिल्ली के मध्यक्रम ने मैच का पासा पलट दिया।

अक्षर पटेल की कप्तानी पारी

कप्तान अक्षर पटेल ने मोर्चे से टीम का नेतृत्व किया और 30 गेंदों में 56 रनों की शानदार पारी खेली। उनका साथ अनुभवी डेविड मिलर ने बखूबी निभाया, जिन्होंने 28 गेंदों में 51 रन कूट डाले। इन दोनों के आउट होने के बाद भी दिल्ली की रन गति कम नहीं हुई। आशुतोष शर्मा ने 10 गेंदों में 24 रन बनाकर जीत की राह आसान कर दी।

रोमांचक अंत और जीत

मैच के अंतिम ओवरों में माधव तिवारी और आकिब नबी डार ने विस्फोटक बल्लेबाजी की। माधव तिवारी ने 8 गेंदों में नाबाद 18 रन बनाए, जबकि औकिब नबी डार ने मात्र 2 गेंदों पर एक चौका और एक छक्का लगाकर नाबाद 10 रन जोड़े। दिल्ली कैपिटल्स ने केवल 19 ओवरों में 7 विकेट खोकर 216 रन बना लिए और इस बड़े लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया। पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर ने 2-2 विकेट तो लिए, लेकिन वे दिल्ली के बल्लेबाजों को लक्ष्य तक पहुंचने से रोक नहीं पाए। इस तरह दिल्ली ने धर्मशाला में एक यादगार जीत दर्ज की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+