Kal Ka Match Kaun Jitega 1 June: कल का मैच कौन जीतेगा- पंजाब vs मुंबई
Kal Ka Match Kaun Jitega 1 June: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ क्वालिफायर-1 मुकाबले में हार के बाद पंजाब किंग्स अब मुंबई इंडियंस से भिड़ने वाली है। आरसीबी से मिली हर को भुलाकर टीम का फोकस अब क्वालिफायर-2 में जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाने पर है। पंजाब की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही विभागों को सुधार की जरूरत है ताकि वे इस अहम मुकाबले को जीतकर फाइनल में अपनी जगह बना सके।
मुंबई की कोशिश जीत दर्ज करने पर (Kal Ka Match Kaun Jitega 1 June)
दूसरी ओर मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को एलिमिनेटर मैच में हराकर एक बार फिर अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया। इस जीत ने टीम का मनोबल काफी बढ़ा दिया है। मुंबई की टीम क्वालिफायर-2 में बड़ी आत्मविश्वास के साथ उतरेगी और फाइनल तक का सफर तय करने की पूरी कोशिश करेगी। मुंबई के अनुभवी खिलाड़ी और युवा प्रतिभाएं मिलकर टीम को मजबूत बनाएंगी।

पंजाब-मुंबई में किसका रिकॉर्ड बेहतर
मुंबई अब तक 6 बार आईपीएल फाइनल में पहुंची है और उनमें से 5 में जीत हासिल की है। साल 2011 में वे क्वालीफायर 2 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से हार गई थी। इसके बाद वह दूसरी बार वे क्वालीफायर 2 में साल 2023 में हारे थे। उस मैच में गुजरात टाइटंस ने जीत हासिल की थी। वहीं साल 2014 में पंजाब ने क्वालीफायर 1 में कोलकाता नाइट राइडर्स से हार का सामना किया, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ क्वालीफायर 2 जीतकर फाइनल में जगह बनाई। हालांकि, वे केकेआर के खिलाफ फाइनल हार गए।
पंजाब किंग्स टीम: जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, काइल जैमीसन, अर्शदीप सिंह, मुशीर नौशाद खान, विजयकुमार विशक, प्रवीण दुबे, जेवियर बार्टलेट, सूर्यांश शेडगे, युजवेंद्र चहल, विष्णु विनोद, यश ठाकुर, आरोन हार्डी, कुलदीप सेन, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, पाइला अविनाश।
मुंबई इंडियंस टीम: जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, राज बावा, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, रिचर्ड ग्लीसन, अश्विनी कुमार, रॉबिन मिंज, रघु शर्मा, कृष्णन श्रीजीत, रीस टॉपले, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, चरित असलांका। मुजीब उर रहमान, अर्जुन तेंदुलकर, बेवॉन जैकब्स, सत्यनारायण राजू।












Click it and Unblock the Notifications