Kal Ka Match Kaun Jita: कल का मैच कौन जीता- इंग्लैंड vs न्यूजीलैंड
Kal Ka Match Kaun Jita: पिछले वनडे वर्ल्ड कप की चैम्पियन इंग्लैंड की शुरुआत इस वर्ल्ड कप में निराश करने वाली रही है। इंग्लैंड की टीम को न्यूजीलैंड ने पराजित कर दिया। इस वर्ल्ड कप का यह पहला ही मुकाबला था। कल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में यह मुकाबला खेला गया था।
टॉस जीतकर न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने गेंदबाजी चुनी। चोट से ठीक हो रहे केन विलियमसन इस मैच में नहीं खेले थे। इसके बाद इंग्लैंड के बल्लेबाज सेट होने के बाद आउट होते चले गए। जो रूट एकमात्र ऐसे बल्लेबाज रहे, जो क्रीज पर खड़े होकर रन बनाने में सफल रहे।

इंग्लैंड की टीम ने 9 विकेट पर 282 रनों का स्कोर खड़ा किया। सबसे ज्यादा रन रूट ने बनाए। वह 77 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। कीवी टीम के लिए मैट हेनरी ने सबसे ज्यादा विकेट झटके। वह 3 खिलाड़ियों को आउट करने में सफल रहे। ग्लेन फिलिप्स और सैंटनर को भी 2-2 विकेट मिले।
जवाबी पारी में खेलते हुए कीवी टीम ने ओपनर बल्लेबाज विल यंग का विकेट गंवा दिया। वह बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद डेवोन कॉनवे और रचिन रविन्द्र ने रनों की बरसात कर डाली। दोनों बल्लेबाजों के बीच 273 रनों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।
डेवोन कॉनवे के बल्ले से 152 रनों की नाबाद पारी आई। रविन्द्र ने भी नाबाद 123 रनों की पारी खेली। इस तरह कीवी टीम ने 1 विकेट पर 283 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। एक तरह से न्यूजीलैंड ने पिछले वर्ल्ड कप के फाइनल में मिली हार का बदला ले लिया।
प्लेइंग 11
इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान), मोईन अली, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, सैम करन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मालन, आदिल राशिद, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, रीस टॉपले, डेविड विली, मार्क वुड, क्रिस वोक्स।
न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लोकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लाथम (उपकप्तान/विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिच सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साऊदी, विल यंग।












Click it and Unblock the Notifications