Kal Ka Match Kaun Jita: 6 छक्के, 5 चौके...39 गेंदों में 76 रन, फिर भी सुपर किंग्स को जीत नहीं दिला सके ब्रावो
Texas Super Kings vs Washington Freedom, 5th Match Highlights: टेक्सास सुपर किंग्स के खिलाफ वाशिंगटन फ्रीडम ने मेजर क्रिकेट लीग के पांचवें मुकाबले को अपने नाम किया। फाफ डुप्लेसिस की कप्तानी वाली टेक्सास सुपर किंग्स लक्ष्य के काफी करीब पहुंच गई थी। लेकिन अंत में उसे छह रन से मुकाबले को गंवाना पड़ा।
वाशिंगटन फ्रीडम ने बनाए 163 रन: वाशिंगटन फ्रीडम के कप्तान मोइजेस हेनरिक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। वाशिंगटन फ्रीडम के लिए ओपनिंग करने आए मैथ्यू शॉर्ट ने टीम के लिए सबसे अधिक 80 रन बनाने का काम किया। 10 चौके और तीन छक्कों की मदद से शॉर्ट ने 50 गेंदों में 80 रनों की पारी खेली। जिसकी बदौलत वाशिंगटन फ्रीडम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 163 रन बना लिए।

6 रन से चूक गई सुपर किंग्स: टेक्सास सुपर किंग्स इस लक्ष्य को हासिल करने से 6 रन से चूक गई। सुपर किंग्स की शुरुआत खराब रही और पिछले मैच में अर्धशतक जड़ने वाले डेवोन कॉन्वे गोल्डन डक का शिकार हो गए। इस मैच में डेविड मिलर ने भी महज 11 रन बनाए। जबकि कप्तान प्लेसिस के बल्ले से 15 गेंदों में 14 रन निकले। सुपर किंग्स ने 78 के स्कोर पर ही अपने छह विकेट गंवा दिए थे।
ड्वेन ब्रावो ने दिखाया दम: सुपर किंग्स के लिए सबसे अधिक रन ड्वेन ब्रावो के बल्ले से निकले। ब्रावो ने छह छक्के और पांच चौकों की मदद से 39 गेंदों में 76 रन बनाने का काम किया। हालांकि, वह अपनी इस दमदार के बावजूद भी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। मार्को जानसन और अकील होसेन ने वाशिंगटन फ्रीडम के लिए इस मैच में शानदार गेंदबाजी की। दोनों ही खिलाड़ियों ने दो-दो विकेट झटकने का काम किया।
वाशिंगटन फ्रीडम प्लेइंग इलेवन: मैथ्यू शॉर्ट, एंड्रीज़ गूस (विकेटकीपर), मुख्तार अहमद, ग्लेन फिलिप्स, मोइजेस हेनरिक्स (कप्तान), ओबस पिएनार, मार्को जानसन, अकील होसेन, डेन पिड्ट, एनरिक नॉर्टजे, सौरभ नेत्रावलकर।
टेक्सास सुपर किंग्स प्लेइंग इलेवन: डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), लाहिरू मिलंथा, डेविड मिलर, मिलिंद कुमार, मिशेल सेंटनर, ड्वेन ब्रावो, केल्विन सैवेज, गेराल्ड कोएत्ज़ी, मोहम्मद मोहसिन, रस्टी थेरॉन।












Click it and Unblock the Notifications