Kal Ka Match Kaun Jita, कल का एशिया कप मैच कौन जीता - भारत vs नेपाल
Kal Ka Match Kaun Jita: एशिया कप में कप का मैच ग्रुप ए की दो टीमों के बीच हुआ और करो या मरो वाला गेम था। भारत और नेपाल के बीच कप का मुकाबला खेला गया था। नेपाल और भारत दोनों टीमों को सुपर 4 में जाने के लिए इस मुकाबले में जीत दर्ज कनी जरूरी थी।
टीम इंडिया ने बाजी मारते हुए 10 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल की टीम 230 रन बनाकर आउट हो गई। नेपाल के लिए आसिफ शेख ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। आसिफ ने 58 रनों की पारी खेली। उनके अलावा सोमपाल कामी ने 48 रन जड़े।

टीम इंडिया के लिए जडेजा और बाद में मोहम्मद सिराज ने अच्छी गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। जडेजा ने 3 विकेट झटके और सिराज को भी इतने ही विकेट मिले। शमी, शार्दुल ठाकुर और पांड्या के खाते में भी 1-1 विकेट आया। जवाब में भारत की बैटिंग के दौरान बारिश का खलल देखने को मिला।
भारतीय टीम को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 23 ओवर में 145 रनों का लक्ष्य जीतने के लिए दिया गया। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर धमाका कर दिया। दोनों ने तूफानी अर्धशतक जड़े और 100 रनों की भागीदारी की। रोहित शर्म ने नाबाद 74 अरु गिल ने नाबाद 68 रन बनाकर टीम इंडिया को 10 विकेट से जीत दिला दी। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सुपर चार में जगह हासिल कर ली। नेपाल की टीम हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
दोनों टीमों में खेले ये खिलाड़ी
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), रविन्द्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज।
नेपाल: कुशल भुर्टेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), भीम शर्की, सोमपाल कामी, गुलसन झा, दीपेंद्र सिंह ऐरी, कुशल मल्ला, संदीप लामिछाने, करण केसी, ललित राजबंशी।












Click it and Unblock the Notifications