Kal Ka Match Kaun Jita, कल का मैच कौन जीता, भारत vs बांग्लादेश

Kal Ka Match Kaun jita: एशिया कप में कल का मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच खेला गया। एशिया कप में सुपर चार का यह अंतिम मैच था। इसमें बांग्लादेश की टीम को जीत दर्ज करने का मौका मिला। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 8 विकेट पर 265 रन बनाए। भारतीय टीम जवाबी पारी में 259 रन बनाकर आउट हो गई।

बांग्लादेश की टीम शुरुआत में चार विकेट गंवाकर परेशानी में थी लेकिन शाकिब अल हसन ने मोर्चा संभाल लिया। शाकिब अल हसन के बल्ले से 80 रनों की पारी देखने को मिली। उनके अलावा तोहिद हृदोय ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जमाया।

shubman gill

जवाब में खेलते हुए भारतीय टीम की खराब शुरुआत रही। रोहित शर्मा बिना खाता खोले ही आउट होकर लौट गए। अन्य बल्लेबाज भी एक के बाद एक आउट होते चले गए। नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से भारतीय टीम के ऊपर दबाव आ गया लेकिन गिल ने एक छोर थाम लिया।

शुभमन गिल ने एक छोर से अच्छी बल्लेबाजी करते हुए शतक जमा दिया। वह क्रीज पर थे, तब तक टीम इंडिया की जीत दिख रही थी। गिल 121 रन बनाकर आउट हो गए और मैच का पासा पलट गया। इस दौरान अक्षर पटेल ने एक बार फिर से उम्मीदें जगाई।

अक्षर पटेल के बल्ले से 42 रनों की पारी देखने को मिली। अंतिम ओवर में टीम इंडिया की परेशानी बढ़ गई और अंतिम विकेट के रूप में शमी आउट हो गए। इस तरह बांग्लादेश ने मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम कर लिया। हालांकि टीम इंडिया फाइनल मैच में श्रीलंका के खिलाफ रविवार को खेलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+