Kal Ka Match Kaun Jeeta: कल का मैच कौन जीता- भारत vs पाकिस्तान

Kal Ka Match Kaun Jeeta: कल का मैच टीम इंडिया ने जीता। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया था। टीम इंडिया ने इस मुकाबले में 7 विकेट के अंतर से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में लगातार तीसरी बार विजय प्राप्त की और तालिका में भी टॉप स्थान हासिल किया।

भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पाकिस्तान के दो विकेट जल्दी गिर गए। बाद में बाबर आजम और रिजवान ने मिलकर 82 रनों की एक भागीदारी की। इस बीच बाबर आजम फिफ्टी जड़कर 50 के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

kal ka match kaun jeeta

रिजवान अच्छी बैटिंग करते हुए 49 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए। उनके आउट होते ही एक के बाद एक विकेट गिरते चले गए। पाकिस्तानी टीम को रन बनाने का भी मौका नहीं मिला और टीम 191 रनों के मामूली स्कोर पर आउट हो गई। भारत के लिए बुमराह, सिराज, कुलदीप, हार्दिक और जडेजा को 2-2 विकेट मिले।

जवाब में खेलते हुए भारत ने गिल का विकेट गंवा दिया। वह 16 रन बनाकर चलते बने लेकिन रोहित शर्मा ने अपने बल्ले से गदर मचा दिया। रोहित शर्मा ने पिछले मैच की तरह इस बार भी आक्रामक अंदाज दिखाया और 63 गेंदों में 86 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए।

रोहित के अलावा श्रेयस अय्यर ने भी क्रीज पर टिककर बैटिंग करते हुए एक फिफ्टी जमा दी। वह अर्धशतक के बाद नाबाद वापस आए और टीम इंडिया को मैच में 7 विकेट से जीत मिल गई। भारतीय टीम ने लगभग 20 ओवर शेष रहते इस मैच को समाप्त कर दिया।

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज।

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हसन अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+