Kal Ka Match Kaun Jeeta: कल का मैच कौन जीता- श्रीलंका vs पाकिस्तान
Kal Ka Match Kaun Jeeta: श्रीलंका को हराकर पाकिस्तान की टीम ने इस वर्ल्ड कप में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। नीदरलैंड के बाद पाकिस्तान ने श्रीलंका को पटखनी देने का काम किया। श्रीलंका के खिलाफ 345 रनों का पीछा कर पाकिस्तान ने अपने नाम एक बड़ा रिक़ॉर्ड भी बना लिया है। पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे बड़े रनों का पीछा सफलतापूर्वक किया। पाकिस्तान ने 48.2 ओवर में 6 विकेट से मैच को अपने नाम कर लिया।
रिजवान-शफीक रहे हीरो: पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद रिजवान और अब्दुल्ला शफीक इस मैच के हीरो रहे। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने शानदार शतक जड़कर पाकिस्तान की जीत में अहम भूमिका निभाई। श्रीलंकाई गेंदबाजों ने इस मुकाबले के दौरान कई एक्सट्रा रन देने का काम किया। श्रीलंका की टीम ने वनडे वर्ल्ड कप में अब तक पाकिस्तान को हराने में सफलता हासिल नहीं की है।

हाई स्कोरिंग रहा मुकाबला: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच एक हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिला। इस मैच के दौरान कुल चार शतक आए। श्रीलंका की पारी में कुसल मेंडिस ने शतक जड़ा तो वहीं पाकिस्तान की तरफ से अब्दुल्ला शफीक और मोहम्मद रिजवान के बल्ले से शतक निकले। अब्दुल्ला सफीक और मोहम्मद रिजवान की पार्टनरशिप की बदौलत ही पाकिस्तान की टीम ने इस मैच में दमदार वापसी की। पाकिस्तान की टीम ने वर्ल्ड कप के इतिहास की सबसे बड़े चेज को अंजाम दिया।
पाकिस्तान ने बनाया रिकॉर्ड: हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में पाकिस्तान ने आयरलैंड का रिकॉर्ड तोड़ दिया। आयरलैंड ने 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ सात विकेट पर 329 रन बनाकर वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया था। रिजवान 121 गेंद पर 134 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान के लिए विनिंग शॉट भी रिजवान के बल्ले से ही निकला।












Click it and Unblock the Notifications