Kal Ka Match Kaun Jeeta: कल का मैच कौन जीता- भारत vs अफगानिस्तान
Kal Ka Match Kaun Jeeta: कल का मैच भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला गया था। इसमें भारत ने जीत दर्ज की थी। भारतीय टीम ने इस मुकाबले में 8 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला जमकर बोला था। कोहली ने भी फिफ्टी जड़ी।
टॉस जीतकर अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया लेकिन यह सही साबित नहीं हुआ। अफगानिस्तान ने तीन विकेट जल्दी गंवा दिए थे। इसके बाद शाहिदी और अजमतुल्लाह ने क्रीज पर टिककर बल्लेबाजी की और एक शतकीय भागीदारी कर डाली।

दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़े। अजमतुल्लाह 69 रन बनाकर आउट हुए। शाहिदी के बल्ले से 80 रनों की पारी आई। इस तरह अफगानिस्तान की टीम संभल गई। पूरे ओवर खेलकर अफगानिस्तान की टीम ने 9 विकेट पर 272 रनों का स्कोर खड़ा किया। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए कुल 4 विकेट अपने नाम किये।
जवाब में खेलते हुए भारत के लिए रोहित शर्मा ने गदर मचा दिया। वह 30 गेंदों में अपनी फिफ्टी और 63 गेंदों में शतक जड़ने में सफल रहे। रोहित शर्मा ने भारत के लिए सबसे कम गेंदबाजों में वर्ल्ड कप शतक का कीर्तिमान स्थापित कर दिया। इसके अलावा उनके वर्ल्ड कप में 7 शतक हो गए।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छक्कों के मामले में भी वह टॉप पर आ गए। इस मामले में रोहित शर्मा ने क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया। वह 140 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। बाद में कोहली ने मोर्चा संभाल लिया और एक नाबाद फिफ्टी जड़कर टीम इंडिया को जीत दिला दी। कोहली ने पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध भी फिफ्टी जमाई थी। टीम इंडिया ने लगातार दूसरे मुकाबले में अर्धशतक जमाया।












Click it and Unblock the Notifications