Kal Ka Match Kaun Jeeta: कल का मैच कौन जीता- इंग्लैंड vs पाकिस्तान

Kal Ka Match Kaun Jeeta: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में 11 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान को बड़ी हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड के 238 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने लगातार एक के बाद एक विकेट खोए, जिसके कारण वह अपना सम्मान भी नहीं बचा सके और 93 रनों की हार के साथ उनका सफर समाप्त हो गया।

इस हार के साथ ही पाकिस्तान अब आधिकारिक तौर पर विश्व कप के सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गया है, जबकि इंग्लैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

pakistan team

इंग्लैंड के लक्ष्य का पीछा करने उतरे पाकिस्तान ने बल्लेबाजी करते हुए अब्दुल्ला शफीक (0) के रूप में पहले ओवर में ही अपना पहला विकेट गंवा दिया। इसके बाद फखर जमान (1), बाबर आजम (38), मोहम्मद रिजवान (36), सऊद शकील (29), आगा सलमान (51), इफ्तिखार अहमद (3), शादाब खान (4) के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा। आखिर में शाहीन शाह अफरीदी (25) और हारिस रऊफ (35) ने कुछ हद तक रन बनाने का प्रयास किया। केवल मोहम्मद वसीम 16 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान की पूरी टीम 43.3 ओवर में 244 रन पर सिमट गई।

इंग्लैंड के लिए अपना आखिरी वनडे खेल रहे डेविड विली ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए और वनडे में 100 विकेट पूरे किए। इसके अलावा आदिल राशिद, गस एटकिंसन और मोइन अली ने 2-2 विकेट लिए, जबकि क्रिस वोक्स ने एक विकेट लिया। इस शानदार जीत के बाद इंग्लैंड ने आगामी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड को बेन स्टोक्स और जो रूट ने 132 रन की साझेदारी करके 50 ओवर के बाद 9 विकेट के नुकसान पर 337 रन के स्कोर तक पहुंचाया। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने इंग्लिश बल्लेबाजों के कुछ रन रोकने के लिए 3 विकेट लिए, जबकि शाहीन अफरीदी और मोहम्मद वसीम जूनियर ने 2-2 विकेट लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+