Kal Ka Match Kaun Jeeta: कल का मैच कौन जीता- इंग्लैंड vs अफगानिस्तान
Kal Ka Match Kaun Jeeta: डिफेंडिंग वर्ल्ड चैम्पियन इंग्लैंड के बीच मुकाबला खेला गया था। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने एक बड़ा धमाका कर दिया। इसके बारे में किसी ने भी शायद सोचा नहीं होगा।
इंग्लैंड की टीम को मैच में अफगानिस्तान ने हरा दिया। अफगानिस्तान ने इस मुकाबले में 69 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर ली। इस वर्ल्ड कप में अब तक का यह सबसे बड़ा उलटफेर है। मैच शुरू होने से पहले तक इंग्लैंड को ही इस मैच में फेवरेट माना जा रहा था।

टॉस जीतकर इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और यह उनके लिए गलत साबित हुआ। अफगानिस्तान के ओपनर गुरबाज और जादरान ने मिलकर पहले विकेट के लिए शतकीय भागीदारी की। गुरबाज ने 80 रन बनाए।
बाद में इकराम अलीखिल ने भी अर्धशतक जड़ा। अफगानिस्तान की टीम 284 रनों का अच्छा स्कोर बनाकर आउट हो गई। इंग्लैंड की टीम के लिए सबसे अच्छी गेंदबाजी आदिल राशिद ने की थी। आदिल राशिद के खाते में कुल 3 विकेट आए।
जवाबी पारी में खेलते हुए इंग्लैंड के बल्लेबाज अफगान स्पिनरों के आगे टिक ही नहीं पाए। एक के बाद एक विकेट गिरते चले गए और इंग्लैंड की परेशानी भी बढ़ती चली गई। सिर्फ हैरी ब्रूक ही एकमात्र ऐसे खिलाड़ी थे, जिनके बल्ले से फिफ्टी आई और वह 66 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद टीम भी 215 पर आउट हो गई। अफगानिस्तान के लिए मुजीब उर रहमान और राशिद खान ने 3-3 विकेट अपने नाम किये।
अफगानिस्तान की प्लेइंग-11: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह ओरजई, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक, फजलहक फारुखी।
इंग्लैंड की प्लेइंग-11: जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, सैम करेन, क्रिस वोक्स, मार्क वुड, आदिल रशीद, रीस टॉप्ली।












Click it and Unblock the Notifications