Kal Ka Match Kaun Jeeta: कल का मैच कौन जीता- ऑस्ट्रेलिया vs दक्षिण अफ्रीका
Kal Ka Match Kaun Jeeta: कल का मैच दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था। लखनऊ में खेले गए इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका पूरी तरह से हावी रही। पहले बैटिंग करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 7 विकेट पर 311 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में खेलते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम 177 रन बनाकर आउट हो गई।
दक्षिण अफ्रीका के लिए धाकड़ फॉर्म में चल रहे ओपनर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने एक बार फिर से धमाका कर दिया। डी कॉक के बल्ले से शतकीय पारी देखने को मिली। वह 106 रन बनाकर आउट हो गए। उनके अलावा एडेन मार्करम के बल्ले भी अर्धशतक देखने को मिला।

दक्षिण अफ़्रीकी टीम का स्कोर एक समय 350 से ऊपर जाने वाला था लेकिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने वापसी कर ली। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज मिचेल स्टार्क और ग्लेन मैक्सवेल थे। दोनों के खाते में 2-2 विकेट आए।
जवाबी पारी में खेलते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एक के बाद एक विकेट गंवाए। दक्षिण अफ़्रीकी गेंदबाजों ने कंगारुओं को संभलने का मौका ही नहीं दिया। सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन थे। उनके बल्ले से 46 रनों की पारी देखने को मिली।
ऑस्ट्रेलियाई टीम 177 रन बनाकर आउट हो गई। रबाडा ने घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट अपने नाम किये। उनके अलावा केशव महाराज और मार्को यानसेन को 2-2 विकेट मिले उनके अलावा तबरेज शम्सी के खाते में भी कुल 2 विकेट आए। ऑस्ट्रेलिया की टीम को लगातार इस वर्ल्ड कप में दूसरी बार हार का सामना करना पड़ा है।
दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसन, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, कैगिसो रबाडा, तबरेज़ शम्सी।
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (डब्ल्यू), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (सी), मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड।












Click it and Unblock the Notifications