Kal ka Match Kaun jeeta 27 April: कल का मैच कौन जीता- लखनऊ vs राजस्थान
Kal ka Match Kaun jeeta 27 April: लखनऊ के अटल विहारी वाजपेयी इकान स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ जीत हासिल कर ली है। राजस्थान की टीम इस मैच को जीतकर प्लेऑफ में पहुंचने के काफी करीब आ गई है। कप्तान संजू सैमसन और ध्रुव जुरैल के अर्धशतकीय पारी की बदौलत राजस्थान ने तीन विकेट खोकर 199 रन बनाने का काम किया। इसके साथ ही राजस्थान ने 7 विकेट से जीत हासिल की।
राजस्थान के गेंदबाजों ने किया कमाल
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स को ट्रेंट बोल्ट और संदीप शर्मा ने शानदार शुरुआत दिलाई। बोल्ट ने पहले ही ओवर की तीसरी गेंद पर क्विंटन डिकॉक को क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद संदीप शर्मा ने भी मार्क्स स्टोइनिस को खाता खोलने नहीं दिया। स्टोइनिस ने पिछले मुकाबले में शतक जड़कर टीम को जीत दिलाई थी। लेकिन संदीप शर्मा के आगे वह बेबस नजर आए।

राहुल-हुड्डा की जबरदस्त बल्लेबाजी
लखनऊ की तरफ से कप्तान केएल राहुल और दीपक हुड्डा ने अर्धशतकीय पारी खेली। दोनों ही बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 115 रनों की साझेदारी हुई। जिसकी बदौलत लखनऊ की टीम 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 196 रन बनाने में सफल रही। लखनऊ की तरफ से सबसे अधिक रन कप्तान केएल राहुल के बल्ले से निकले। वहीं दीपक हुड्डा ने भी 50 रनों की पारी खेली।
राजस्थान रॉयल्सः यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रोवमैन पोवेव, शिमरॉन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।
लखनऊ सुपरजायंट्सः क्विंटन डिकॉक, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पांड्या, मैट हेनरी, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, यश ठाकुर।












Click it and Unblock the Notifications