Kal Ka Match Kaun Jeeta 10 May: कल का मैच कौन जीता- गुजरात vs चेन्नई

Kal Ka Match Kaun Jeeta 10 May: गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 35 रनों से हराकर प्लेऑफ की रेस में खुद को बरकरार रखा है। गुजरात ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शुभमन गिल और साई सुदर्शन के शतक की बदौलत 20 ओवर में तीन विकेट पर 231 रन बनाए थे। जिसके जवाब में चेन्नई की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 196 रन ही बना सकी।

धोनी लौटे नाबाद

11 गेंदों में एक चौके और तीन छक्के की मदद से महेंद्र सिंह धोनी ने 26 रन बनाए। वह अंत तक नाबाद रहे, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस हार के बाद अगले दोनों ही मुकाबले जीतने बेहद जरूरी हो गए हैं। चेन्नई की ओर से डेरिल मिचेल 63 रन और मोइन अली ने 56 रन बनाए। लेकिन इसके अलावा कोई भी खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल सका।

Kal Ka Match Kaun Jeeta 1

गिल-सुदर्शन ने किया कमाल

चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ कप्तान शुभमन गिल ने 55 गेंद में नौ चौके और छह छक्के की मदद से 104 रन और साई सुदर्शन ने 51 गेंद में पांच चौके और सात छक्के की मदद से 103 रन की पारी खेली। इन दोनों बल्लबाजों की दमदार पारी की बदौलत गुजरात टाइटंस की टीम ने 20 ओवर में 231 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य खड़ा कर दिया।

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, डेविड मिलर, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव, मोहित शर्मा, कार्तिक त्यागी।

चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, शिवम दुबे, मोइन अली, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, सिमरजीत सिंह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+