Kagiso Rabada ने टेस्ट क्रिकेट में बनाया गजब का रिकॉर्ड, पाकिस्तानी दिग्गज को पछाड़ खास क्लब में मारी एंट्री
Kagiso Rabada Creates History: दक्षिण अफ़्रीकी क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। कगिसो रबाडा ने बांग्लादेश के खिलाफ़ टेस्ट मैच के दौरान अपने करियर में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने अब टेस्ट क्रिकेट में अपने 300 विकेट पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही वह इस संख्या तक पहुंचने वाले छठे दक्षिण अफ़्रीकी गेंदबाज़ बन गए हैं।
रबाडा ने पूरे किए 300 विकेट
बांग्लादेश के अनुभवी बल्लेबाज मुशफ़िकुर रहीम रबाडा के टेस्ट करियर का 300वां शिकार बने। यह उपलब्धि रबाडा को दुनिया भर के गेंदबाज़ों के एक विशे, लिस्ट में शामिल कर दिया है। कगिसो रबाडा टेस्ट फ़ॉर्मेट में 300 से ज़्यादा विकेट हासिल करने वाले 39वें गेंदबाज बन गए हैं। रबाडा का इस मुकाम तक पहुंचना घरेलू धरती और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके जबरदस्त प्रदर्शन को बताता है।

रबाडा का टेस्ट करियर शानदार
दक्षिण अफ्रीका में खेले गए 33 टेस्ट मैचों में कगिसो रबाडा ने 19.07 की शानदार औसत से 184 विकेट लिए हैं, जिसमें दस मौके ऐसे भी हैं जब उन्होंने एक पारी में पांच विकेट लिए हैं। विदेशों में भी उनका प्रदर्शन उतना ही सराहनीय है, 32 टेस्ट मैचों में उन्होंने लगभग 26 की औसत से 110 से अधिक विकेट लिए हैं और चार बार उन्होंने एक पारी में कम से कम पांच विकेट लिए हैं। कहा जा सकता है कि रबाडा का टेस्ट करियर शानदार रहा है।
कगिसो रबाडा ने किया कमाल
कगिसो रबाडा ने साल 2015 में भारतीय टीम के खिलाफ टेस्ट में डेब्यू किया था। डेब्यू के बाद से ही वह 65 टेस्ट मैचों में लगभग 22 की औसत से 301 विकेट लिए हैं। एक पारी में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 112 रन देकर 7 विकेट है और उन्होंने 14 बार एक पारी में पांच विकेट लिए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ कगिसो रबाडा ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वह सबसे कम गेंदों में 300 टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।
सबसे कम गेंदें पर 300 टेस्ट विकेट
कगिसो रबाडा ने 11817 गेंदों में 300 विकेट अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में पाकिस्तान के दिग्गज वकार यूनिस को पछाड़ दिया है। वकार यूनिस ने 12602 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का 300वां विकेट झटका था। वहीं डेल स्टेन की बात करें तो उन्होंने 12605 गेंदों में यह कारनामा किया था।












Click it and Unblock the Notifications