IND vs ENG: कब और कहां खेले जाएंगे भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के मुकाबले?
India vs England Test Series Schedule: अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में खेलने के बाद भारतीय टीम को अब अपने अगले असाइनमेंट की तैयारी करनी होगी। भारतीय टीम घरेलू मैदानों पर अब सबसे लम्बे फ़ॉर्मेट में खेलने वाली है। हालांकि इस बार सामने अफगानिस्तान नहीं बल्कि एक तगड़ी टीम होगी।
भारतीय सरजमीं पर खेलने के लिए इंग्लैंड की टीम मेजबानों के सामने होगी। इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप को देखते हुए यह सीरीज काफी अहम मानी जा सकती है। पॉइंट्स और जीत प्रतिशत से तालिका में लाभ होगा।

भारतीय पिचों पर खेलने का अभ्यास करने के लिए इंग्लैंड की टीम का कैम्प यूएई में लगाया गया। अबुधाबी में अभ्यास के कुछ फोटो वायरल हुए थे। वहां स्पिन पिचों पर खेलने का अभ्यास इंग्लैंड की टीम ने किया है लेकिन यह आसान कार्य नहीं होगा।
भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के मैच कब होंगे?
भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज के मुकाबले 25 जनवरी से शुरू होंगे और ये मार्च तक चलने वाले हैं। पहला टेस्ट मुकाबला 25 जनवरी को खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच 2 फरवरी को और तीसरा मुकाबला 15 फरवरी को खेला जाएगा। चौथा टेस्ट मैच 23 फरवरी को तथा अंतिम मुकाबला 7 मार्च को खेला जाना है।
भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के मैच कहां होंगे?
सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद में खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमें वहां से पास में ही स्थिति शहर विशाखापट्टनम में जाएंगी। दूसरा टेस्ट वहां होगा। तीसरा मुकाबला राजकोट में खेला जएगा। चौथा टेस्ट मुकाबला रांची में खेला जाएगा। पांचवां औत अंतिम टेस्ट मैच धर्मशाला में खेला जाएगा। इसके साथ सीरीज का समापन हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications