कब और कहां खेला जाएगा भारतीय टीम का अगला इंटरनेशनल मुकाबला? जानिए वेन्यू और दिन
Indian Team Next Match: भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में धांसू प्रदर्शन करते हुए 4-1 से ट्रॉफी अपने नाम कर ली। पहले मैच में पराजित होने के बाद अगले चारों मैचों में जीत दर्ज करते हुए टीम इंडिया ने एक बड़ा धमाका कर दिया। टीम इंडिया ने हार के साथ अभियान शुरू किया लेकिन जीत के साथ इसे खत्म किया।
इस सीरीज के बाद अब एक सवाल यह भी आता है कि भारतीय टीम का अगला मुकाबला कब होने वाला है। हालांकि इसके लिए फैन्स को लम्बा इंतजार करना पड़ेगा। काफी समय तक टीम इंडिया का अब कोई भी इंटरनेशनल मुकाबला नहीं होने वाला है।

टीम इंडिया अब टी20 वर्ल्ड कप में ही खेलने वाली है। भारतीय टीम ढाई महीने बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में फिर से वापसी करने वाली है। टीम इंडिया आयरलैंड के खिलाफ पहला मैच खेलेगी। टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का यह पहला ही मुकाबला है।
आयरिश टीम के खिलाफ भारतीय टीम 5 जून को खेलने वाली है। खास बात तो यह भी है कि इस मुकाबले का आयोजन न्यूयॉर्क में होना है। यूएसए में इस मैच का समय सुबह 9 बजकर 30 मिनट है। भारतीय समय की बात करें, तो यह मैच शाम 7 बजे से शुरू हो जाएगा।
टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम के पास तैयारी करने का समय काफी है और इसके लिए उचित प्लेटफॉर्म आईपीएल है। 2 महीने से भी ज्यादा समय तक आईपीएल चलने वाला है। इस दौरान भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी अपने कौशल को निखारने का काम करेंगे।
टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा खिलाड़ियों के आईपीएल में प्रदर्शन के ऊपर निर्भर करता है। 1 मई को आईसीसी ने डेडलाइन दी है। इसके बाद अगर टीम में बदलाव करना चाहें, तो इसके लिए तकनीकी समिति से मंजूरी लेनी की आवश्यकता होगी। फ़िलहाल टीम की घोषणा में भी समय है।












Click it and Unblock the Notifications