Asia Cup 2023: 'क्या वह एलियंस हैं जिन्हें पाकिस्तान में खतरा होगा', भारतीय खिलाड़ियों पर भड़के जुनैद
Junaid Khan On Indian Cricketers: इस साल होने वाले एशिया कप को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म है। बारत और पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी लगातार इस मुद्दे पर अपनी बात रख रहे हैं।

Pakistan for Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 का आयोजन इस साल पाकिस्तान में किया जाना था। लेकिन भारत के साथ-साथ श्रीलंका और बांग्लादेश के मना करने के बाद अब इसे नई जगह पर आयोजित की जाएगी। मीडिया रिपोर्टों में श्रीलंका में टूर्नामेंट होने की संभावना जताई गई है, लेकिन इस महीने के अंत तक यह स्पष्ट कर दिया जाएगा।
पाकिस्तान ने रखा था प्रस्ताव: भारतीय टीम के पाकिस्तान नहीं जाने पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) की बैठक के दौरान एशिया कप 2023 की मेजबानी के लिए एक हाइब्रिड मॉडल का प्रस्ताव रखा था। इसमें भारत को अपने सभी मैच दुबई मे खेलने की बात कही गई थी। लेकिन श्रीलंका क्रिकेट और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था।
जुनैद खान ने कही यह बात: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जुनैद खान ने भारत की आलोचना की है। उन्होंने भारतीय टीम के पाकिस्तान आकर नहीं खेलने पर एतराज जताया है। उन्होंने कहा कि भारत सुरक्षा को लेकर चिंतित क्यों है। क्या भारतीय खिलाड़ी दूसरी दुनिया के एलियंस हैं?
पाकिस्तान आई है बड़ी टीमें: जुनैद खान ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा कि पाकिस्तान में स्थिति अच्छी है। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड जैसी बड़ी टीमें यहां आकर सीरीज खेलकर गई है तो ऐसे में भारत को आने में क्या दिक्कत है। पाकिस्तान के पास सुरक्षा के पास कोई समस्या नहीं है।
नंबर वन टीम है पाकिस्तान: क्रिकेट पाकिस्तान ने जुनैद के हवाले से अपनी वेबसाइट पर लिखा कि पाकिस्तान की टीम अभी वनडे रैंकिंग में टॉप पर पहुंती थी। अभी भी पाकिस्तान टॉप तीन में शामिल है। उन्होंने कहा कि आईसीसी को इन मुद्दों पर गौर करना चाहिए। अन्यथा पाकिस्तान के बिना क्रिकेट असंभव है। पाकिस्तान कोई छोटी टीम नहीं है।
एशिया कप के वेन्यू को लेकर अभी तक कुछ साफ नहीं हो सका है। लेकिन वर्ल्ड कप से ठीक पहले एशिया कप का आयोजन किया जाएगा। एशिया कप का आयोजन श्रीलंका में किया जा सकता है। अगर पाकिस्तान इसका बायकॉट नहीं करता है तो एशिया कप में कुल 6 टीमें भाग लेंगी। भारत और पाकिस्तान के अलावा श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल इसमें शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications