क्रिकेट में जीतने वाला भारतीय कप्तान सियासी पिच पर पिछड़ा, करारी हार का करना पड़ा सामना
Jubilee Hills election result 2023: तेलंगाना विधानसभा चुनाव में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भी हाथ आजमाया है। कांग्रेस के टिकट पर अजहरुद्दीन ने जुबली हिल्स सीट से चुनाव लड़ा है। हालांकि अजहर के लिए मामला आसान नहीं रहा, वह बड़े अंतर से हार गए।
अजहर के सामने भारत राष्ट्र समिति के उम्मीदवार गोपीनाथ थे, इन दोनों के बीच टक्कर देखने को मिली है। भारतीय जनता पार्टी से इस सीट पर दीपक रेड्डी को टिकट दिया गया था। हालांकि दीपक रेड्डी यहाँ तीसरे स्थान पर चले गए। अजहरुद्दीन भी पीछे रह गए।

चुनाव आयोग की वेबसाईट के अनुसार 27 राउंड की गिनती हुई और इसमें गोपीनाथ आगे रहे। अजहरुद्दीन 16337 वोटों के बड़े अंतर से हारे। बीआरएस के गोपीनाथ ने कुल 80549 वोट हासिल किये थे। अजहरुद्दीन को 64212 वोट प्राप्त हुए हैं। दीपक रेड्डी को 25866 वोट हासिल हुए।
गिनती के ट्रेंड से ही लग रहा था कि यहाँ अजहर के लिए मामला मुश्किल ही लग रहा है। इस बीच कुल 12 राउंड की समाप्ति के बाद जब अजहर पिछड़ गए, तो उन्होंने गिनती में गड़बड़ करने का आरोप लगाया।
गौरतलब है कि पांच राज्यों में हुए चुनावों में से चार के परिणामों के लिए मतगणना में बीजेपी ने बाजी मारी। राजस्थान, एमपी और छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बन रही है, रुझानों से ही यह सामने आ गया था। तेलंगाना में कांग्रेस बाजी मारने में सफल रही है। मिजोरम में ZPM सरकार बनाती दिख रही है ।












Click it and Unblock the Notifications