जोस बटलर ने दी थी IPL में टिप्स, रणजी ट्रॉफी में शतक पर शतक ठोक रहे हैं जायसवाल

बेंगलुरु, 23 जून: बाय हाथ के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का मानना है कि राजस्थान रॉयल्स की टीम में जोस बटलर का साथ उनके लिए बहुत फायदेमंद साबित हुआ। ये दोनों खिलाड़ी इस समय अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। बटलर ने नीदरलैंड के खिलाफ ताबड़तोड़ बैटिंग करके मैन ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीता है और यशस्वी जायसवाल ने रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में दोनों पारियों में शतकों को अंजाम दिया है।

Jos Buttler gives Yashasvi Jaiswal tips, now he is getting centuries in Ranji Trophy

जायसवाल मुंबई के लिए खेलते हैं जो इस समय रणजी ट्रॉफी फाइनल में मध्यप्रदेश के खिलाफ खेल रही है। यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हो रहा है जहां पर जायसवाल ने पहले दिन पहली पारी के दौरान 78 रन बनाए।

20 वर्षीय जायसवाल ने कहा कि आईपीएल 2022 में ऑरेंज कैप जीतने वाले बटलर ने उन्हें ध्यान केंद्रित रहने और जरूरत की घड़ी में शॉट्स लगाने की सलाह दी।

जायसवाल ने पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद बीसीसीआई डोमेस्टिक के ट्विटर हैंडल पर अपलोड किए गए एक वीडियो में कहा, "मैं उनके सुझावों का पालन करने की कोशिश करता हूं, जिससे मुझे मदद मिली है। गेंद को देखें, स्थिति को समझें और अच्छे क्रिकेटिंग शॉट्स खेलते रहें जिनको मैं फॉलो करता हूं।"

जायसवाल उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के खिलाफ लगातार तीन शतक बनाकर फाइनल में पहुंचे।

उन्होंने कहा, "मैं खुश हूं कि मैंने तीन शतक बनाए। मैंने आज ऐसा नहीं कर सका, लेकिन ऐसा हो जाता है।"

युवा खिलाड़ी ने घरेलू स्तर पर मुंबई का प्रतिनिधित्व करने पर भी गर्व जाहिर किया। वे मुंबई के लिए खेलने वाले खिलाड़ियों को खास मानते हैं।

जायसवाल ने कहा, "जब भी मैं इस टोपी को पहनता हूं तो यह गर्व का क्षण होता है और मैं वास्तव में धन्य हूं। मैं मानसिक रूप से सख्त हूं क्योंकि मैं मुंबई के लिए खेल रहा हूं। मुंबई के लिए खेलते हुए आपको हर समय चपलता बरतने की जरूरत होती है।"

2021-22 की रणजी ट्रॉफी में जायसवाल ने पांच पारियों में 99.40 की औसत से तीन शतक और एक अर्धशतक के साथ 497 रन बनाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+