IND vs ENG: बेईमानी से टीम इंडिया ने जीता चौथा मैच? दुबे के कन्कशन सब्सटीट्यूट पर बवाल, जोस बटलर ने उठाए सवाल

India vs England, 4th T20I: शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ भारत के चौथे टी20 मैच के दौरान तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने ऑलराउंडर शिवम दुबे की जगह कन्कशन सब्सटीट्यूट के तौर पर मैदान में उतरे। इस कदम पर काफी विवाद हुआ क्योंकि पूर्व क्रिकेटरों और यहां तक ​​कि इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने भी इस कदम पर सवाल उठाए।

ICC के नियमों के अनुसार, कन्कशन सब्सटीट्यूट को एक जैसे ही रिप्लेसमेंट होना चाहिए, जो स्पष्ट रूप से दुबे और राणा के मामले में नहीं था। दुबे एक ऑलराउंडर हैं, जबकि राणा दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं।

Jos Buttler Blasts Harshit Rana Coming In As Concussion Substitute

रिप्लेसमेंट के बारे में बात करते हुए, इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने इस कदम पर सवाल उठाए और कहा कि इस बारे में उनसे सलाह नहीं ली गई।

हम इस फैसले से असहमत हैं- बटलर

बटलर ने चौथे टी20I के बाद कहा कि, 'यह एक जैसा रिप्लेसमेंट नहीं है। हम इससे सहमत नहीं हैं।' 'या तो शिवम दुबे ने गेंद के साथ लगभग 25 मील प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ी है या हर्षित ने वास्तव में अपनी बल्लेबाजी में सुधार किया है। यह खेल का हिस्सा है और हमें वास्तव में मैच जीतना चाहिए था, लेकिन हम इस फैसले से असहमत हैं।'

'हमारे साथ कोई परामर्श नहीं किया गया था'
उन्होंने कहा कि, हमारे साथ कोई परामर्श नहीं किया गया था। यह कुछ ऐसा था जो मैं बल्लेबाजी करने के लिए आते समय सोच रहा था- हर्षित किसके लिए है? उन्होंने कहा कि वह एक कंस्यूशन रिप्लेसमेंट है, जिससे मैं स्पष्ट रूप से असहमत था। यह एक जैसा रिप्लेसमेंट नहीं है। उन्होंने कहा कि मैच रेफरी ने फैसला किया था। इसमें या इसके किसी भी हिस्से में हमारी कोई बात नहीं थी। लेकिन हम इस बारे में स्पष्टता पाने के लिए जवागल श्रीनाथ से कुछ सवाल पूछेंगे।

बटलर ने कहा कि, 'जैसा कि मैंने कहा, यह पूरी वजह नहीं थी कि हम मैच क्यों नहीं जीत पाए। हमारे पास गेम जीतने के मौके थे, जिन्हें हम अभी भी भुना सकते थे। लेकिन मैं इस बारे में थोड़ी और स्पष्टता चाहता हूं।'

दुबे के हेलमेट पर लगी जेमी ओवरटन की गेंद
चौथे टी20I के दौरान भारत की पारी के अंतिम ओवर में हेलमेट पर गेंद लगने के बाद दुबे को चोट लग गई थी। 53 रन बनाने वाले दुबे को भारतीय पारी की अंतिम गेंद पर जेमी ओवरटन की गेंद हेलमेट पर लगी थी। अनिवार्य कन्कशन टेस्ट के बाद उन्हें खेलने की अनुमति दे दी गई। हालांकि, पारी की अंतिम गेंद पर ऑलराउंडर रन आउट हो गए। उसके बाद उनकी जगह राणा को शामिल किया गया।

क्या बेईमानी से टीम इंडिया ने जीता चौथा मैच?
नहीं, इस तरह के आरोप पूरी तरह से गलत हैं, क्योंकि भारत ने कन्कशन सब्सटीट्यूट का इस्तेमाल निमयानुसार ही किया है। ICC के नियमों के अनुसार, कन्कशन की स्थिति में खिलाड़ी को रिप्लेस करना तभी संभव है जब रिप्लेसमेंट 'लाइक फॉर लाइक' हो। इसका मतलब है कि अगर कोई बल्लेबाज चोटिल होता है, तो उसकी जगह बल्लेबाज ही आएगा, और अगर गेंदबाज चोटिल होता है, तो गेंदबाज ही रिप्लेसमेंट होगा। सीधे शब्दों में कहें तो रिप्लेसमेंट ऐसा खिलाड़ी होगा जो टीम को ज्यादा फायदा न पहुंचाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+