IPL : लखनऊ और हैदराबाद के मैच में बवाल पर जोंटी रोड्स का बड़ा खुलासा, बताया क्राउड ने किस खिलाड़ी पर किया हमला

लखनऊ सुपर जायंट्स के फील्डिंग कोच जोंटी रोड्स ने बताया कि 'हैदराबाद की क्राउड ने खिलाड़ियों पर नट और बोल्ट फेंके। इस दौरान लॉन्ग-ऑन पर फिल्डिंग कर रहे प्रेरक मांकड़ के सिर में चोट लगी थी।'

lucknow super giants

SRH vs LSG, IPL 2023: सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मैच में जमकर बवाल हुआ। आईपीएल के 58वें मुकाबले में राजीव गांधी स्टेडियम में टॉस जीतकर एसआरएच ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। हैदराबाद के लिए सबकुछ ठीक चल रहा था, लेकिन 19वें ओवर में बड़ा विवाद देखने को मिला, जिसके कारण कुछ देर के लिए मैच रोकना पड़ा था। इस बीच लखनऊ के फील्डिंग कोच जोंटी रोड्स ने बड़ा खुलासा किया।

एलएसजी के डगआउट में मौजूद जोंटी रोड्स ने विवाद को लेकर बताया कि, इस दौरान क्राउड ने खिलाड़ियों को निशाना बनाया और प्रेरक मांकड़ के सिर में चोट लग गई। रोड्स ने यह भी पुष्टि की कि भीड़ ने खिलाड़ियों पर नट और बोल्ट फेंके। उन्होंने बताया कि डगआउट पर कुछ नहीं फेंका गया बल्कि खिलाड़ियों पर हमला किया गया था।

उन्होंने एसआरएच बनाम एलएसजी मैच खत्म होने के कुछ घंटे बाद ट्वीट कर लिखा, 'डगआउट पर नहीं, बल्कि खिलाड़ियों पर। उन्होंने प्रेरक मांकड़ के सिर पर हमला किया, जब वह लॉन्ग ऑन पर फील्डिंग कर रहे थे। इतना ही नहीं, हैदराबाद की भीड़ के द्वारा गौतम गंभीर को विराट कोहली का नाम लेकर चिढ़ाते हुए भी देखा गया।

दरअसल, विवाद की असली वजह नो बॉल रही, क्योंकि एक नो बॉल पर दिए गये विवादित फैसले के बाद से ही हंगामा शुरू हुआ था। 19वें ओवर में आवेश खान बॉलिंग करा रहे थे और अब्दुल समद बैटिंग कर रहे थे। आवेश के ओवर की तीसरी गेंद को समद ने एक रन में तब्दील किया, बॉल बल्ले के ऊपरी हिस्से पर लगी, अंपायर ने उसे नो बॉल करार दिया, जिसके बाद लखनऊ के कैप्टन कृणाल पंड्या ने रिव्यू ले लिया।

रिव्यू में देखे जाने पर पता चला कि, बॉल कमर से थोड़ी ऊपर की हाइट पर थी, जिसके बाद थर्ड अंपायर ने फैसले को बदल दिया, और फिर मैदान पर खड़े अंपायर को भी अपना निर्णय बदलना पड़ा। इसके बाद मैदान पर फैंस ने जमकर हंगामा किया।

हालांकि, इस मैच में एलएसजी ने एसआरएच को 7 विकेट से हरा दिया। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 183 रन का लक्ष्य दिया, जिसे लखनऊ ने 19.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+