IND vs ENG: भारत के खिलाफ बीच मैच में इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, मैदान से बाहर हुआ ये बड़ा स्टार क्रिकेटर

India vs England, 2nd Test: भारत के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट को रविवार को तीसरे दिन सुबह के सेशन में चोट लगने के कारण मैदान छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा।

कैच के प्रयास में जो रूट को लगी चोट
दरअसल, स्पिनर टॉम हार्टले की एक गेंद पर गिल ने आगे बढ़कर पूरी ताकत के साथ शॉट खेला। इस दौरान फील्डिंग कर रहे जो रूट को कैच का प्रयास करते हुए दाहिनी छोटी उंगली पर चोट लग गई। इंग्लैंड की मेडिकल टीम ने तत्काल उनका इलाज शुरू कर दिया। इंग्लैंड टीम मैनेजर ने एक अपडेट में कहा कि, 'डी3 के पहले सेशन में स्लिप कैच का प्रयास करते हुए जो रूट की दाहिनी छोटी उंगली पर बाहरी चोट लगी।'

Joe Root injury

मैदान पर वापसी का नहीं मिला कोई अपडेट
रूट, हैदराबाद टेस्ट में 29 और 2 रन पर आउट हो गए जबकि पहली पारी में सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड की मेडिकल टीम इलाज और आइसिंग के लिए फिलहाल उन्हें मैदान से दूर रखेगी। इस स्तर पर इस बात का कोई संकेत नहीं है कि वह मैदान पर कब लौटेंगे।' रूट, इस सीरीज में अपनी बल्लेबाजी फॉर्म में नहीं दिखे हैं, लेकिन उन्होंने गेंदबाजी में योगदान दिया है, हैदराबाद में आयोजित पहले टेस्ट में 79 रन पर 4 विकेट और 41 रन पर 1 विकेट दर्ज किया है।

इस बीच, भारत मौजूदा टेस्ट सीरीज में कई चोटों से भी जूझ रहा है। अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में टेस्ट टीम में वापसी की संभावना नहीं है। मोहम्मद शमी वर्तमान में नवंबर 2023 में वनडे विश्व कप के दौरान लगी टखने की चोट से उबर रहे हैं, जबकि रवींद्र जडेजा को हैदराबाद के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग चोट लगी थी।

भारत की लीड 300 के पार
मैच की बात करें तो तीसरे दिन भारत की लीड टी ब्रेक तक 370 रन पर पहुंच गई है। दूसरी पारी में भारत ने 6 विकेट गंवाकर 227 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं। टीम को इस स्कोर तक पहुंचाने में शुभमन गिल की शतकीय पारी का अहम योगदान रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+