IND vs ENG: जो रूट के बल्ले से बना जबरदस्त कीर्तिमान, सचिन तेंदुलकर के क्लब में हुई एंट्री
IND vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट मैच में जो रूट के बल्ले से धाकड़ बैटिंग देखने को मिली है। रूट ने पहली पारी में शतक जमाया था, इसके बाद दूसरी पारी में भी उनके बल्ले से कुछ रन आते ही एक कीर्तिमान भी बन गया। सह महान सचिन तेंदुलकर के एक खास क्लब में शामिल हो गए हैं।
शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम के खिलाफ रूट के बल्ले से धमाकेदार अंदाज में नंबर चार पर खेलते हुए रनों का रिकॉर्ड बना है। वह टेस्ट में नंबर चार पर खेलते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में चौथे स्थान पर पहुँच गए हैं।

इस लिस्ट में पहले से ही कुछ बड़े नाम शामिल हैं। महान सचिन तेंदुलकर ने नंबर चार पर खेलते हुए 179 मैचों में 13492 रन बनाए हैं। उनके बाद महेला जयवर्धने का नाम शामिल है। इस दौरान उनके बल्ले से 124 मैचों में 9509 रन आए हैं। दक्षिण अफ्रीका से जैक कैलिस का नाम भी इसमें शामिल है।
IND vs ENG: रूट का रिकॉर्ड
कैलिस के बल्ले से 111 मैचों में 9033 रन आए हैं। उनके अलावा अब चौथे स्थान पर रूट का नाम शामिल हो गया है। रूट ने कुल 99 मैचों में 8000 रनों का आंकड़ा हासिल कर लिया। इस पोजीशन पर खेलते हुए 8 हजार का आंकड़ा सिर्फ चार ही बल्लेबाज प्राप्त कर पाए हैं।
IND vs END: पहली पारी में आया शतक
इससे पहले लॉर्ड्स टेस्ट में ही रूट के बल्ले से एक शतक आया था। पहली पारी के दौरान आई इस शतकीय पारी से उन्होंने राहुल द्रविड़ का एक कीर्तिमान तोड़ डाला। रूट ने द्रविड़ के 36 शतकों का कीर्तिमान तोड़कर आगे बढ़ गए, उनके बल्ले से यह 37वां शतक आया है।
भारत और इंग्लैंड दोनों टीमों की तरफ से पहली पारी में एक-एक शतकीय पारी देखने को मिली। केएल राहुल और रूट के बल्ले से एक-एक शतक आया। इसके अलावा इंग्लैंड और भारत की तरफ से समान स्कोर बनाया गया। भारतीय टीम की तरफ से 387 रन बनाए गए, इंग्लैंड ने भी पहली पारी में 387 रन ही बनाए थे।












Click it and Unblock the Notifications