preity zinta की वजह से चमकी किस्मत, अब भारतीय क्रिकेटर ने अपनी खूबसूरत गर्लफ्रेंड से कर ली सगाई

Jitesh Sharma and Shalaka Makeshwar: भारतीय क्रिकेटर जितेश शर्मा ने हाल ही में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शलाका मकेश्वर से सगाई की है। विकेटकीपर बल्लेबाज ने इंस्टाग्राम पर यह खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है। उनके इस पोस्ट के बाद बधाईयों का तांता लग गया। फैंस के साथ-साथ क्रिकेट के दिग्गज भी उन्हें शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

सूर्यकुमार यादव ने अनोखे अंदाज में दी बधाई

इस मौके पर भारतीय क्रिकेट टीम के टी 20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अनोखे अंदाज में शुभकामनाएं दीं। सूर्यकुमार यादव ने जितेश की पोस्ट पर कमेंट करते हुए कहा कि भाऊ और वाहिनी को बहुत-बहुत बधाई। मराठी में 'भाऊ' का मतलब भाई और 'वाहिनी' का मतलब भाभी होता है। इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कमेंट किया कि क्लब में आपका स्वागत है। वहीं ऑलराउंडर शिवम दुबे ने भी इस जोड़ी को शुभकामनाएं दीं।

Jitesh Sharma 1

अर्शदीप सिंह ने कही ये बड़ी बात

कुछ और भारतीय क्रिकेटरों ने भी जितेश को बधाई दी। अर्शदीप सिंह ने मजाकिया अंदाज में कहा कि बहुत-बहुत बधाई, फेविकोल का जोड़ा। उन्होंने जितेश और शलाका के बीच मजबूत रिश्ते का जिक्र किया। जितेश शर्मा आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हैं और उनकी उम्र 30 साल है। उनकी सगाई ने उनके साथियों के बीच जश्न का माहौल बना दिया है।

प्रीति जिंटा की वजह से चमकी किस्मत

आईपीएल में पंजाब किंग्स की तरफ से खेलने वाले जितेश शर्मा पर टीम की ओनर प्रीति जिंटा ने भरोसा बनाए रखा। जिसका फायदा पंजाब को ही मिला। जितेश ने पंजाब के लिए कई मैच विनिंग पारियां खेली। दमदार प्रदर्शन की बदौलत जितेश शर्मा की एंट्री भारतीय टीम में भी हुई।

कौन हैं शलाका मकेश्वर

शलाका मकेश्वर काफी पढ़ी-लिखी हैं। उन्होंने प्रोफेसर राम मेघे कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट बडनेरा रेलवे से इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बीई की डिग्री हासिल की है। इसके अलावा उन्होंने डिजाइन में एम.टेक की डिग्री भी हासिल की है। मौजूदा समय में शलाका नागपुर में ग्लोबल लॉजिक कंपनी में सीनियर टेस्ट इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। पुणे की रहने वाली शलाका ने जितेश के साथ अपने रिश्ते के साथ-साथ इंजीनियरिंग में एक सफल करियर बनाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+