फूट-फूटकर रोईं जेमिमा और हरमनप्रीत, भारत को फाइनल में पहुंचाते ही नहीं रोक पाईं आंसू, भावुक करने वाला वीडियो
IND vs AUS: भारत ने वर्ल्ड कप इतिहास में वह कारनामा कर दिया, जो अन्य किसी टीम ने नहीं किया। 339 रनों का रिकॉर्ड रन चेज करते हुए भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को बाहर का रास्ता दिखा दिया। ऑस्ट्रेलियाई टीम सात बार की चैम्पियन है और इस बार भी उसी तरह का प्रदर्शन कर रही थी लेकिन टीम इंडिया ने उनका विजयी रथ रोक दिया।
जेमिमा रोड्रिग्स ने धांसू अंदाज में खेलते हुए शतक जमाया। उनके नाबाद 127 रनों की बदौलत भारत ने चेज कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में पहुंचते ही भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत अपने जज्बात नहीं रोक पाईं। वह फूट-फूटकर रोने लगीं।

हरमनप्रीत अपनी टीम की सभी प्लेयर्स के गले लगकर रोने लगीं। उधर जेमिमा के लिए भी यह भावुक क्षण रहा। वह भी इमोशनल हो गईं और ख़ुशी के आंसू छलक पड़े। जेमिमा रोड्रिग्स और हरमनप्रीत दोनों ने ही टीम इंडिया को फाइनल में पहुंचाने के लिए एक बड़ी भागीदारी की थी।
रोड्रिग्स से पहले हरमनप्रीत कौर ने 89 रनों की पारी खेली थी। ऋचा घोष, दीप्ति और अमनजोत ने भी अपना अहम योगदान दिया। इस तरह टीम इंडिया ने सामूहिक प्रयास करते हुए ऑस्ट्रेलिया को धड़ाम से पटक दिया। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब 2 नवंबर को फाइनल मैच खेला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications