World Cup: शाकिब के सपोर्ट में उतरा भारतीय खिलाड़ी, मैथ्यूज को लताड़ने के बाद डिलीट किया ट्वीट

Jaydev Unadkat on Mathews: बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच वर्ल्ड कप मुकाबले के दौरान काफी तूल देखने को मिला था। एंजेलो मैथ्यूज के खिलाफ टाइम आउट की अपील के बाद उनको आउट दिया गया था। इसके बाद काफी विवाद देखने को मिला था। मैथ्यूज ने वीडियो फूटेज भी जारी किया था।

मैथ्यूज के हेलमेट का टस्ट्रेप टूटा होने के कारण उन्होंने नया हेलमेट लाने के लिए कहा था। इसके बाद शाकिब अल हसन ने अपील करते हुए बल्लेबाज को आउट देने के लिए कहा। अम्पायर ने मैथ्यूज को आउट दिया था। इस पर मैथ्यूज को काफी समर्थन मिला लेकिन एक भारतीय खिलाड़ी ने मैथ्यूज को लताड़ लगाई।

angelo mathews

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने एक्स (ट्विटर) पर मैथ्यूज को लताड़ा, उनादकट ने लिखा कि किसी नतीजे पर पहुँचने और सहानुभूति देने से पहले कहानी के दोनों पक्षों को सुनना चाहिए। यह क्रिकेट का मैदान है, आपके घर का आंगन नहीं, जो आप आराम कर सको। आप खेल भावना की उम्मीद करते हैं, तो आपको भी पहले ये दिखानी चाहिए। उपकरण बदलने से पहले अम्पायर की सहमति लेनी थी और लापरवाह होकर मैदान से दूर नहीं घूमना था।

हालांकि इस ट्वीट को कुछ देर बाद ही डिलीट कर दिया गया। उनादकट के ट्वीट का स्क्रीन शॉट फैन्स ने पहले ही ले लिया था। डिलीट करने के बाद इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया था। उनादकट ने इसके बाद से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

इस घटना के बाद मैथ्यूज ने काफी नाराजगी जताई और शाकिब अल हसन को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि उनके दिल में शाकिब अल हसन के लिए एक सम्मान था लेकिन अब वह खो चुका है। उधर शाकिब अल हसन ने कहा कि अगर नियमों के तहत यह हुआ है, तो मुझे कोई मलाल नहीं है। आईसीसी को इस पर देखना चाहिए। मैंने नियमों के दायरे में रहते हुए ही बल्लेबाज के खिलाफ अपील की थी।

उल्लेखनीय है कि वर्ल्ड कप के नियमों में बल्लेबाज को 2 मिनट के अंदर आकर बैटिंग करने के लिए तैयार होना होता है। हालांकि मैथ्यूज तय समय में आ गए थे लेकिन बॉल का सामना करने के लिए तैयार नहीं हुए थे। इस वजह से उनको आउट देकर वापस भेजा गया। हालांकि मैथ्यूज ने फॉर्थ अम्पायर के ऊपर भी सवाल खड़े किये थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+