क्या ऋषभ पन्त टी20 वर्ल्ड कप में नहीं खेलेंगे? जानिए अब BCCI ने क्या शर्त रख दी है

Rishabh Pant: भारतीय टीम के धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पन्त को लेकर काफी चर्चा है। पन्त आईपीएल में खेलने के लिए तैयार दिख रहे हैं लेकिन फ़िलहाल आधिकारिक रूप से कोई बयान नहीं आया है। बोर्ड प्रेसिडेंट जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप में पन्त के खेलने को लेकर अहम बात कही है।

जय शाह ने संकेत दिया है कि ऋषभ पन्त को टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में शामिल किया जा सकता है। इसके लिए उन्होंने कुछ कंडीशंस का जिक्र किया है। शाह का मानना है कि बैटिंग के अलावा कीपिंग करने की स्थिति में ऋषभ पन्त को टीम में शामिल किया जा सकता है।

rishabh pant

एक रिपोर्ट के अनुसार शाह ने कहा कि पन्त बैटिंग अच्छी कर रहे हैं और कीपिंग भी कर रहे हैं। उनको हम जल्दी ही फिट घोषित कर देंगे। अगर वह हमारे लिए टी20 वर्ल्ड कप खेल सकते हैं, तो यह एक बड़ी बात होगी। वह हमारे लिए एक उपयोगी खिलाड़ी हैं। अगर वह कीपिंग कर सकते हैं, तो वर्ल्ड कप में खेल सकते हैं। देखते हैं कि आईपीएल कैसा रहता है।

गौरतलब है कि ऋषभ पन्त को आईपीएल के लिए कड़ी मेहनत करते हुए देखा गया है और खबरों के मुताबिक़ उनको फिटनेस सर्टिफिकेट भी थमा दिया गया है हालांकि इसका खुलासा फ़िलहाल नहीं हुआ है लेकिन पन्त को फिट करार दिए जाने की खबरें सामने आई हैं।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए पन्त का वापस आना एक बड़ी अहम बात होगी। पिछले साल पन्त टीम में नहीं थे। इस बार उनकी वापसी के संकेत कई बार मिले हैं। कार एक्सीडेंट के बाद सर्जरी से गुजरने वाले ऋषभ पन्त लम्बे समय तक मैदान से बाहर रहे हैं। फैन्स को भी उनका इंतजार है।

टी20 वर्ल्ड कप की टीम घोषित करने के लिए आईसीसी ने एक डेडलाइन निर्धारित की हुई है। आईसीसी की डेडलाइन के अनुसार 1 मई तक टीमों की घोषणा की जा सकती है। इसके अलावा 25 मई तक इनमें बदलाव भी कर सकते हैं लेकिन इसके लिए आईसीसी की तकनीकी समिति से मंजूरी लेनी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+