जय शाह ने दिखाई ICC में अपनी धाक, सबसे कम उम्र में निर्विरोध चेयरमैन बनकर रचा इतिहास

Jay Shah New ICC Chairman: नए आईसीसी हेड की कवायद के बीच अब एक बड़ी खबर सामने आई है। बीसीसीआई के सचिव जय शाह को आईसीसी का नया चेयरमैनबनाने की बातें हो रही थी और अब ऐसा हो भी गया है। जय शाह को आईसीसी का अगला चेयरमैन चुन लिया गया है।

बीसीसीआई सेक्रेटरी के रूप में लगातार दूसरे कार्यकाल के दौरान ही जय शाह को आईसीसी का मुखिया बनने का मौका मिला है और वह इस ग्लोबल बॉडी को लीड करने वाले हैं।

jay shah

अहम बात तो यह है कि जय शाह के सामने किसी ने चुनाव नहीं लड़ा और वह निर्विरोध चुने गए हैं। हालांकि वह अपना कार्यकाल 1 दिसम्बर से संभालेंगे। तब तक मौजूदा अध्यक्ष ग्रेग बार्कले ही अध्यक्ष रहेंगे। उनका कार्यकाल कुछ ही महीनों का बचा है।

जय शाह सबसे कम उम्र के आईसीसी चेयरमैनबने हैं। वह 35 वर्ष की उम्र में इस पोस्ट पर आने वाले पहले व्यक्ति बन गए हैं। बार्कले अपना दूसरा कार्यकाल पूरा करने की तरफ हैं। वह लगातार दूसरी बार चेयरमैनबने थे और तीसरे कार्यकाल में जाने से उन्होंने मना कर दिया था।

आईसीसी ने इस महीने की शुरुआत में घोषणा की थी कि चेयरमैन के लिए चुनाव तभी होंगे जब कई उम्मीदवार होंगे। मंगलवार को पुष्टि की गई कि जय शाह इस प्रतिष्ठित पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार हैं। उनका निर्विरोध चुना जाना क्रिकेट समुदाय के भीतर व्यापक समर्थन को दर्शाता है। इससे वर्ल्ड क्रिकेट में भारत का रुतबा एक बार फिर से देखने को मिला है। आईसीसी चेयरमैन बनने पर जय शाह को बीसीसीआई सेक्रेटरी का पद छोड़ना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+