'यह क्या मज़ाक है, भारत के साथ कोई मैच नहीं खेलेंगे, गुस्से से लाल पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने दी खुली चुनौती
पाकिस्तान में होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी को लेकर भारतीय टीम की स्थिति साफ़ हो गई है। बीसीसीआई ने पाकिस्तान में जाकर खेलने से साफ़ मना कर दिया है। आईसीसी को भी बीसीसीआई ने बता दिया है कि टीम इंडिया पाकिस्तान में खेलने के लिए नहीं जाएगी।
इस फैसले के बाद पाकिस्तान में खलबली मच गई है। कई पूर्व क्रिकेटरों ने कड़ी नाराजगी जताई और गुस्सा दिखाया है। कई पूर्व क्रिकेटरों की तरफ से प्रतिक्रिया आई है। जावेद मियांदाद का नाम भी इनमें शामिल है, उन्होंने एक खुली चेतावनी दी है।

पाक के कई क्रिकेटरों ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड के ऊपर निशाना साधा है। मियांदाद ने कहा है कि हम भी उनके साथ अब कोई मैच नहीं खेलने वाले हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह क्या मजाक चल रहा है। हम भी उनके खिलाफ नहीं खेलंगे और तब भी पाकिस्तान क्रिकेट जिन्दा रखेगा और तरक्की भी करने वाला है। मैं भी देखना चाहूँगा कि भारत और पाकिस्तान के मैच आईसीसी इवेंट्स में नहीं होंगे तो वे कैसे पैसे कमाएंगे।
गौरतलब है कि आईसीसी ने पीसीबी को भारत के फैसले के बारे में बताया है। उसी हिसाब से अब भविष्य को लेकर तैयारी की जाएगी। आईसीसी ने लाहौर में होने वाला एक अहम इवेंट भी रद्द कर दिया। यह चैम्पियंस ट्रॉफी को लेकर ही होने वाला था। आईसीसी ने ई-मेल करते हुए पीसीबी को भारतीय टीम के फैसले के बारे में बताया।












Click it and Unblock the Notifications