IND vs AUS: गाबा में Jasprit Bumrah ने बरपाया कहर, तोड़ा कपिल देव का ये बड़ा रिकॉर्ड, झटके 5 विकेट
Jasprit Bumrah picks 5-wicket haul: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने गाबा टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट झटके। यह उनके टेस्ट करियर का 12वां 5 विकेट हॉल है। बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह कारनामा तीसरी बार किया है, और दिलचस्प बात यह है कि उनके तीनों 5 विकेट हॉल ऑस्ट्रेलिया की धरती पर ही आए हैं।
इस सीरीज में यह दूसरी बार किया ये कारनामा
इस सीरीज में यह दूसरी बार है जब बुमराह ने 5 विकेट हॉल लिया है। पहले टेस्ट में भी उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को परेशान किया था। बुमराह का यह प्रदर्शन भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रहा है, क्योंकि गाबा में जीत हासिल करना भारत के लिए बेहद जरूरी है।

बुमराह ने झटके पांच विकेट
बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के शीर्षक्रम के 5 बल्लेबाजों को आउट किया। बुमराह ने उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड को पवेलियन भेजा। स्टीव स्मिथ (101) और ट्रेविस हेड (152) का विकेट सबसे अहम था। बुमराह ने अकेले ही ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों से लड़ाई जारी रखी, जबकि किसी भी अन्य भारतीय गेंदबाज ने उनका साथ नहीं दिया।
टूट गया कपिल देव का रिकॉर्ड
जसप्रीत बुमराह ने SENA देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में 5 विकेट हॉल लेने के मामले में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। बुमराह ने 8 बार 5 विकेट हॉल लेकर कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने इन देशों में 7 बार यह उपलब्धि हासिल की थी। पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज इमरान खान ने भी SENA देशों में 8 बार 5 विकेट हॉल लिया था। लेकिन बुमराह के इस नए रिकॉर्ड ने उन्हें इस सूची में शीर्ष पर ला खड़ा किया है।
जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और उपलब्धि हासिल की है। बुमराह ने अब तक ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल लेने वाले भारतीय गेंदबाजों के मामले में बिशन सिंह बेदी और भगवत चंद्रशेखर की बराबरी कर ली है।












Click it and Unblock the Notifications