भारत के लिए बुमराह हैं 'बूम-बूम', श्रीसंत ने तेज गेंदबाज के लिए दिए कुछ खास सुझाव
भारतीय क्रिकेट टीम अगले तीन महीने के दौरान टीम एशिया कप, एशियाई खेल और विश्व कप में हिस्सा लेगी। हालांकि, टीम के कई प्रमुख खिलाड़ी चोटिल हैं। जसप्रीत बुमराह उन प्रमुख खिलाड़ियों में से एक हैं।
लेकिन अब बुमराह की सफल वापसी से भारतीय टीम का मनोबल बढ़ेगा, क्योंकि वह करीब 11 महीने बाद खेल में लौटे हैं और वापसी के बाद उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है।

लेकिन बुमराह के चोट के इतिहास को देखते हुए ये डर हमेशा बना रहेगा कि वे कब चोटिल हो सकते हैं। बुमराह का शरीर अगले कुछ महीनों के बड़े टूर्नामेंट का प्रैशर कैसे झेल पाएगा? पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज श्रीसंत को अच्छी तरह से पता है कि चोटें किसी भी खिलाड़ी के करियर को बर्बाद कर सकती हैं, चाहे उसके पास कितना भी प्रतिभा हो।
आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग घोटाले से पहले, केरल के इस गेंदबाज का अंतरराष्ट्रीय करियर फिटनेस और फॉर्म से संबंधित चिंताओं के कारण पहले ही संकट में आ चुका था। श्रीसंत ने News 18 CricketNext को दिए एक विशेष साक्षात्कार में कहा कि बुमराह को हर दिन मजबूत होना होगा। केवल स्ट्रैंथ हीं नहीं, बल्कि बहुत सारा लचीलापन देने वाला वर्कआउट भी करना होगा। जिम में कड़ी मेहनत करने के बजाय एक संतुलित फिटनेस दिनचर्या होनी चाहिए।
शारीरिक पहलू के अलावा, श्रीसंत को लगता है कि बुमराह को चोटों से निपटने के लिए अपनी मानसिक शक्ति पर भी काम करना होगा। इन दिनों क्रिकेटरों के काम के बोझ को लेकर काफी चर्चा हो रही है। साल भर क्रिकेट नॉन-स्टॉप होने के साथ, BCCI ने अपने खिलाड़ियों को अच्छी तरह से आराम देने के लिए एक वर्कलोड मैनेजमेंट प्रोग्राम बनाया है।
श्रीसंत को लगता है कि आजकल के खिलाड़ी टूर्नामेंट चुनने में काफी समझदार हैं। 40 वर्षीय श्रीसंत, जो वर्तमान में यूएस मास्टर्स टी-10 लीग में मोरिसविले यूनिटी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, ने कहा, "यह सब खिलाड़ी पर निर्भर करता है। वे काफी समझदार है कि उन्हें क्या खेलना चाहिए।"
जब श्रीसंत से पूछा गया कि भारत के पास एक बढ़िया लेफ्ट-आर्म पेसर की कमी क्यों है, तो श्रीसंत ने अर्शदीप का नाम लेते हुए कहा, "मैं अभी सोशल साइट्स पर जा रहा था और देखा कि अर्शदीप ने काउंटी क्रिकेट खेलते हुए एक खूबसूरत, सबसे अच्छी गेंद फेंकी है।"
उन्होंने आगे कहा, "मैं हर तेज गेंदबाज से गुजारिश करूंगा कि वे बस अधिक से अधिक मैच खेलें। आप लगातार सुधार करते रहेंगे। बाए हाथ का गेंदबाज जब दाए हाथ के बल्लेबाज के अंदर गेंद निकालता तो यह बड़ा प्लस प्वाइंट है। अर्शदीप काउंटी में क्रिकेट खेल रहे हैं। उनको लगातार खेलते रहना चाहिए। मुझे यकीन हैं आप भारत में बहुत से बढ़िया लेफ्ट ऑर्म पेसर देखेंगे।"












Click it and Unblock the Notifications