EXPLAINER: जसप्रीत बुमराह को इस वजह से नहीं बनाना चाहिए टेस्ट कप्तान, इंग्लैंड में ऐसा है रिकॉर्ड
Jasprit Bumrah Test captaincy: भारतीय दिग्गज रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भारत के अगले टेस्ट कप्तान को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी के लिए दावेदारों में शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत का नाम सामने आ रहा है। शुभमन गिल ने हाल ही में अपनी शानदार बैटिंग से सभी का ध्यान खींचा है, जो उन्हें टेस्ट कप्तान के रूप में एक मजबूत उम्मीदवार बनाती है।
जसप्रीत बुमराह को नहीं बनाना चाहिए कप्तान (Jasprit Bumrah Test captaincy)
हालांकि, जसप्रीत बुमराह को कप्तान बनाने की संभावना जताई जा रही थी। लेकिन उनकी वर्कलोड मैनेजमेंट को देखते हुए बुमराह ने कप्तानी की दौड़ से पीछे हटने की बात कही है। जसप्रीत बुमराह का इंग्लैंड में पांचों टेस्ट मैच में खेलना मुश्किल दिखाई दे रहा है। ऐसे में उन पर कप्तानी का बोझ डालना ठीक नहीं होगा। बुमराह आने वाले कुछ अहम सीरीज के लिए भी टीम के पहले पसंद है, लिहाजा उनकी फिटनेस पर भी ध्यान रखना चाहिए।

भारत के सबसे बड़े मैच विनर हैं बुमराह
जसप्रीत बुमराह भारत के लिए तीन फॉर्मेट में खेलते हैं। ऐसे में वर्ल्ड कप और आईसीसी के बड़े इवेंट्स में उनका रोल बढ़ जाता है। लिहाजा बीसीसीआई को बुमराह को लेकर खास प्लान बनाने की जरूरत है। भारत के पास तेज गेंदबाजी में बुमराह ही एक विकेट टेकिंग विकल्प है। ऐसे में बीसीसीआई को अपने इस मैच विनर के वर्कलोड मैनजमेंट का ध्यान रखना चाहिए।
टेस्ट में इंग्लैंड में ऐसा रहा है प्रदर्शन
जसप्रीत बुमराह वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में से एक माने जाते हैं, और यह उनके आंकड़ों से भी साबित होता है। इंग्लैंड में बुमराह ने अब तक 8 टेस्ट मैचों में 15 पारियों में गेंदबाजी की है, जिसमें उन्होंने 23.78 के औसत से 37 विकेट झटके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 64 रन देकर 5 विकेट लेना रहा है। इसके अलावा, बुमराह ने इंग्लैंड में दो बार एक पारी में 5 विकेट हॉल भी लिया है।
बुमराह का इकॉनमी रेट भी इंग्लैंड में शानदार रहा है, जो 2.74 है। यह आंकड़ा बताता है कि बुमराह केवल विकेट लेने में नहीं, बल्कि रन रोकने में भी पूरी तरह से सक्षम हैं। इंग्लैंड के खिलाफ बुमराह का ओवरऑल रिकॉर्ड और भी दमदर है। उन्होंने कुल 14 टेस्ट मैचों में 22.16 के औसत से 60 विकेट झटके हैं।












Click it and Unblock the Notifications