रोहित शर्मा के संन्यास लेते ही Jasprit Bumrah ने भी उठाया बड़ा कदम, ये बड़ी जिम्मेदारी लेने से किया इनकार!

India vs England Tests, Jasprit Bumrah: रोहित शर्मा की टेस्ट रिटायरमेंट के बाद भारतीय क्रिकेट टीम में नए कप्तान को लेकर चर्चा तेज हो गई है। शुरू में जसप्रीत बुमराह को इस पद के लिए एक मजबूत उम्मीदवार माना जा रहा था। हालांकि, अब ऐसी खबरें आ रही है कि जसप्रीत बुमराह ने खुद को कप्तान बनने की दौड़ से बाहर कर लिया है। बुमराह के इस कदम से यह स्पष्ट हो गया कि वह अब कप्तानी की जिम्मेदारी लेने के बजाय अपने खेल पर फोकस करना चाहते हैं। इसके अलावा वर्कलोड मैनेजमेंट को देखते हुए भी बुमराह ये जिम्मेदारी नहीं लेना चाहते हैं।

रोहित के बाद कौन होगा भारत का कप्तान(India vs England Tests, Jasprit Bumrah)

अब टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान बनने की रेस में शुभमन गिल और ऋषभ पंत सबसे आगे हैं। शुभमन गिल ने हाल ही में अपने शानदार प्रदर्शन से भारतीय क्रिकेट में अपनी मजबूत जगह बनाई है। जबकि ऋषभ पंत अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और बेहतर कप्तानी के लिए जाने जाते हैं। पंत ने पिछले कुछ सालों से लगातार टेस्ट में अपना दमखम दिखाया है। लिहाजा इस फॉर्मेट में वह भविष्य में टीम इंडिया के कप्तान बन सकते हैं।

Jasprit Bumrah 1

जसप्रीत बुमराह इस वजह से नहीं बनेंगे कप्तान

वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के सभी पांच मैचों में हिस्सा नहीं लेंगे। ऐसे में चयनकर्ताओं के सामने यह चुनौती है कि कप्तानी के लिए किसी ऐसे खिलाड़ी का चयन करें, जो नियमित रूप से टीम का हिस्सा हो और लंबे समय तक टीम का नेतृत्व कर सके। शुभमन गिल और ऋषभ पंत दोनों में से किसी एक को कप्तान बनाए जाने की संभावना है। इन दोनों खिलाड़ियों को लेकर आने वाले दिनों में बीसीसीआई बड़ा फैसला ले सकती है।

शुभमन गिल को मिल सकती है कप्तानी

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक भारतीय क्रिकेट टीम में एक बड़ा बदलाव हो सकता है, जिसमें शुभमन गिल को टेस्ट टीम का कप्तान और ऋषभ पंत को उपकप्तान बनाने पर विचार किया जा सकता है। यदि ऐसा होता है तो गिल को रोहित शर्मा का उत्तराधिकारी बनाया जा सकता है। शुभमन गिल की हालिया प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी जा सकती है।

शुभमन गिल पहले ही भारत की वनडे टीम के उपकप्तान हैं और टेस्ट क्रिकेट में भी उनकी इसी भूमिका को विस्तार मिल सकता है। ऋषभ पंत को उपकप्तान बनाने का फैसला भी टीम में युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम हो सकता है। पंत के आक्रामक खेलने की शैली और उनकी विकेटकीपिंग ने उन्हें टीम के लिए एक अहम खिलाड़ी बना दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+