ब्रेक लेकर आखिर किसके साथ डेट पर गए जसप्रीत बुमराह? सोशल मीडिया पर खुद शेयर की तस्वीर
Jasprit Bumrah share picture with Sanjana Ganesan: जसप्रीत बुमराह का नाम वर्ल्ड क्रिकेट में मशहूर है और वह अक्सर टूर्नामेंट जिताने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल होते हैं। जसप्रीत बुमराह वर्तमान समय में टीम इंडिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में से एक हैं। अपनी यॉर्कर गेंदों के लिए मशहूर, वे पावर प्ले और स्लॉग ओवर्स में विपक्षी बल्लेबाजों के लिए खतरनाक साबित होते हैं। बुमराह ने अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 443 विकेट हासिल किए हैं।
आईपीएल में बिखेर रहे हैं जलवा (Jasprit Bumrah share picture with Sanjana Ganesan)
जसप्रीत बुमराह आईपीएल के शुरुआती मुकाबलों में हिस्सा नहीं ले सके थे। लेकिन वापसी आने के साथ ही उन्होंने मुंबई इंडियंस को जीत दिलानी शुरू कर दी। एक समय जीत के लिए तरस रही मुंबई को बुमराह ने प्वाइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंचाया। हालांकि, आरसीबी की चेन्नई पर मिली जीत के बाद एक बार फिर मुंबई की टीम दूसरे नंबर पर आ गई है। लेकिन बुमराह की दमदार गेंदबाजी से मुंबई की ट्रॉफी जीतने की संभावनाएं भी बढ़ गई है।

आईपीएल के बीच डेट पर गए बुमराह
जसप्रीत बुमराह ने अपनी पत्नी संजना गणेशन के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि मॉम एंड डैड सुशी डेट। जसप्रीत बुमराह की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं देने का काम कर रहे हैं। जसप्रीत बुमराह को लेकर हाल ही में संजना गणेशन ने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट भी शेयर किया था।
साल 2021 में हुई थी शादी
जसप्रीत बुमराह और संजना गणेसन की शादी 15 मार्च 2021 को गोवा में हुई थी। संजना गणेसन स्पोर्ट्स एंकर और मॉडल हैं। वह मिस इंडिया फाइनलिस्ट रह चुकी हैं और साथ ही एमटीवी के चर्चित शो "स्प्लिट्सविला" में भी नजर आई थीं। संजना की ग्लैमरस और आकर्षक पर्सनैलिटी ने उन्हें एक बड़ा फैन बेस दिया है। बुमराह और संजना की मुलाकात आईपीएल के दौरान एक इंटरव्यू के समय हुई थी और यहीं से उनकी दोस्ती और फिर प्यार की शुरुआत हुई।
दोनों की शादी ने क्रिकेट और शोबिज की दुनिया में काफी चर्चा बटोरी थी और फैंस ने भी इस जोड़े को बहुत सराहा। शादी के बाद 4 सितम्बर 2023 को बुमराह और संजना के घर एक खुशखबरी आई जब उन्होंने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। संजना ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने "अगंद" रखा। बुमराह और संजना के लिए यह एक नए अध्याय की शुरुआत थी। दोनों ने मिलकर अपने बेटे की परवरिश के लिए अपने जीवन को और भी खास बना लिया है।












Click it and Unblock the Notifications